रणहौला इलाके में एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक चश्मदीद के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा दिखा है।
विज्ञापन
CCTV में कैद हुआ दिल्ली की सड़क पर LIVE MURDER
2 of 5
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि आर ब्लॉक विकास नगर में एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
CCTV में कैद हुआ दिल्ली की सड़क पर LIVE MURDER
3 of 5
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद विकास नगर निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह कमांडर चौक से प्रदीप(28) के ऑटो में बैठकर आर ब्लॉक आया था। वहां वह प्रदीप के साथ बातचीत कर रहा था।
CCTV में कैद हुआ दिल्ली की सड़क पर LIVE MURDER
4 of 5
इसी दौरान ई ब्लॉक विकास नगर निवासी पृथ्वी वहां आया। उसने आते ही प्रदीप से पूछा कि रात में वह कहां था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान पृथ्वी ने कट्टा निकालकर प्रदीप के सीने में एक गोली मार दी।
इससे प्रदीप औंधे मुंह गिर गया। इसके बाद पृथ्वी ने दूसरी गोली प्रदीप के पीठ में मार दी। जांच के बाद पुलिस का कहना है कि प्रदीप की रंजिश की वजह से हत्या की र्गई है। पृथ्वी के पकड़े जाने के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।