फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Results: केजरीवाल का बेटा हुआ 12वीं पास, रिजल्ट देख मां ने किया भावुक ट्वीट

Thu, 02 May 2019 04:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
केजरीवाल के बेटे पुलकित ने पास की 12वीं - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई ने 2019 के 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार भी परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। 499 अंक हासिल कर गाजियाबाद की हंसिका और मुजफ्फरनगर की करिश्मा ने देशभर में टाप किया। इसी बीच खबर है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बेटे पुलकित केजरीवाल ने भी 12वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें उसने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस बात की जानकारी खुद पुलकित की मां सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट कर दी। 
विज्ञापन

2 of 5
kejriwal
सुनीता केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भगवान और शुभचिंतकों का शुक्र है कि मेरे बेटे ने 96.4 प्रतिशत के साथ 12वीं पास की है। आप सभी का बहुत आभार प्रकट करती हूं।' मालूम हो कि पुलकित की बहन और केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने 12वीं में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इस समय वह आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kejriwal
मालूम हो कि पुलकित केजरीवाल डीपीएस नोएडा का छात्र है। हालांकि बहन के जैसे पुलकित कभी ज्यादा चर्चाओं में नहीं रहे हैं। सिर्फ केजरीवाल ही नहीं बीजेपी की एक नेता के बेटे ने भी इस साल 12वीं पास की है।

4 of 5
स्मृति ईरानी,जोहर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
स्मृति ईरानी ने अपने बेटे के पास होने पर खुशी जाहिर की है। स्मृति ने ट्वीट किया, यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे मेरे बेटे जोहर पर गर्व है। वो इसलिए नहीं कि उसने विश्व केम्पो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था बल्कि इसलिए कि उसने 12वीं कक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (फाइल)
स्मृति ने आगे कहा कि जोहर ने प्रमुख चार विषयों में 91 फीसदी नंबर प्राप्त किए हैं। ये कहते हुए ज्यादा खुशी महसूस हो रही है कि उसने इकोनॉमिक्स में 94 अंक प्राप्त किए हैं। माफ करना पर आज मैं सिर्फ एक मां हूं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें