फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई पेपर लीक: दोबारा परीक्षा के विरोध में छात्रों ने जाम लगाया

Tue, 03 Apr 2018 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
cbse - फोटो : हिमांशु सोनी
छात्रों ने विकास मार्ग पर लगाया जाम दोबारा परीक्षाओं के निर्णय को रद्द करने की मांग अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा के विरोध में छात्रों ने सोमवार को भी सीबीएसई मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन

2 of 4
cbse - फोटो : हिमांशु सोनी
प्रदर्शन के बीच छात्रों ने सीबीएसई अधिकारियों से मुलाकात करके दोबारा होने वाली परीक्षाओं के निर्णय को रद्द करने की मांग की। इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर छात्रों ने विकास मार्ग पर बैठकर दोपहर तक कई बार जाम लगा दिया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।

 
विज्ञापन

3 of 4
cbse - फोटो : हिमांशु सोनी
छात्रों ने प्रशासन को चेताया कि जब तक दोबारा ली जाने वाली परीक्षाओं का निर्णय रद्द नहीं हो जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। 10वीं और 12वीं कक्षा की गणित और अर्थशास्त्र की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद सीबीएसई प्रशासन द्वारा दोबारा परीक्षाएं आयोजित करवाई जाने की घोषणा के बाद छात्र 30 मार्च से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
cbse - फोटो : हिमांशु सोनी
सोमवार को छात्रों ने सीबीएसई मुख्यालय पर प्रदर्शन और नारेबाजी करके रोष जताया। छात्र नमन ने कहा कि परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र सीबीएसई अधिकारियों से मिले, लेकिन उन्हें परीक्षाओं को रद्द करने के संबंध में कोई आश्वासन नहीं दिया गया। इससे छात्रों में रोष की स्थिति है और छात्र हर हाल में इन परीक्षाओं को दोबारा होने से रोकना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें