siblings death
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चों की पहचान प्रतीक (2) और सृष्टि (3) के रूप में हुई है। दोनों मकान संख्या-204, असोला गांव में रहते थे। परिवार में बच्चों के पिता बबलू गोस्वामी, मां और तीन माह का एक भाई है। शनिवार को दोनों भाई-बहन रोजाना की तरह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित पड़ोसी के घर में खेलने गए थे। इस घर में और भी बच्चे हैं, जिनके साथ प्रतीक और सृष्टि हमेशा खेलते थे।