फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान दादा की मौत भी नहीं तोड़ पाई ईश का हौसला, 10वीं में बना डाला नया कीर्तिमान

Mon, 06 May 2019 06:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
ईश मदान - फोटो : अमर उजाला
CBSE class 10 result 2019: सीबीएसई ने 12वीं के बाद 10वीं के परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। इसमें देश के कुल 13 बच्चे 499 अंक लाकर फर्स्ट टॉपर बने हैं। इसमें गाजियाबाद के ईश मदान भी शामिल हैं। अमर उजाला ने उनसे और उनकी मां से बातचीत की जिससे पता चला कि उन्होंंने कैसे इतने अच्छे नंबर हासिल किए। उनके बारे में कई दिलचस्प बातें पता चली हैं जो हर छात्र को जाननी चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
ईश मदान - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसी 10वी के टॉपर ईश की मां एक सरकारी स्कूल में टीचर हैं और बताती हैं कि अपने बच्चे की कामयाबी से वह बेहद खुश हैं और कहती हैं कि वह हमेशा 99% अंक लाता था और इस बार उसने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 99.8% अंक प्राप्त किए हैं। बता दें कि ईश ने अंग्रेजी में 100, हिंदी में 100, विज्ञान में 99, एसएसटी में 100, मैथ में 100 अंक हासिल किए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ish madan - फोटो : अमर उजाला
ईश की मां बताती हैं कि परीक्षा के दौरान उसके दादा एक्सपायर हो गए थे इसके बाद भी उसका हौसला नहीं टूटा और कड़ी मेहनत करके एक बार फिर से ईश ने खुद को अव्वल साबित किया। दसवीं में टॉप करने वाले ईश मदान पहले इंजनियरिंग में स्नातक और उसके बाद सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ईश मदान बताते हैं वह एग्जाम टाइम में सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं और खुद को रिलैक्स रखने के लिए रोजाना एक घंटा टेबल टेनिस और क्रिकेट खेलते हैं। खाने-पीने की चीजों को लेकर भी वह बहुत ध्यान रखते हैं खासतौर से एग्जाम टाइम में वह जंक फूड से भी दूरी बनाकर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cbse
ईश मदान हर दिन छह से सात घंटे रुटीन बनाकर पढ़ाई करते हैं और वह रेगुलर स्टडी को सफलता का मूल मंत्र मानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें