फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: 500 में से 497 नंबर पाने वाले गाजियाबाद के क्षितिज का ये है सपना, ऐसे करते थे पढ़ाई

Sat, 26 May 2018 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 4
क्षितिज आनंद - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई के 2017-18 सत्र के 12वीं के रिजल्ट आ चुके हैं और इसके साथ ही सामने आ चुकी है टॉपर्स की लिस्ट। इस बार ये लिस्ट इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें सात बच्चों को एक ही नंबर मिले हैं और वो सभी टॉप 3 बनकर उभरे हैं।  पढ़ें सीबीएसई ऑल इंडिया थर्ड टॉपर क्षितिज आनंद की शानदार सक्सेज स्टोरी...
विज्ञापन

2 of 4
HBSE 12th result 2018
टॉप 3 में जगह बनाने वालों में से एक हैं क्षितिज आनंद। क्षितिज आनंद को 500 में से 497 नंबर मिले हैं। क्षितिज गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर 3 के रहने वाले हैं और वो एसएजे स्कूल वसुंधरा सेक्टर 14सी के छात्र हैं।
विज्ञापन

3 of 4
cbse result
देश में तीसरा स्थान पाने वाले क्षितिज आगे चलकर एयरोस्पेस इंजीनियर बनना चाहते हैं। क्षितिज के पिता नागेन्द्र पांडेय मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में अधिकारी हैं। वहीं क्षितिज की मां रीना पांडेय सेंट थॉमस स्कूल में टीचर हैं।
विज्ञापन

4 of 4
CHSE Odisha +2 Science result
क्षितिज ने बताया कि वो एयरोस्पेस इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने रोजाना 8 से 9 घंटे  सेल्फ स्टडी करके इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें