सीबीआई ने आश्रम में लड़कियों को कैद करके रखने के आरोपों से घिरे बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को सीबीआई टीम बाबा के रोहिणी स्थित आश्रम पहुंची।
विज्ञापन
2 of 7
baba virendra dev dixit
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई टीम ने दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को भी मौके पर बुलाया। सीबीआई टीम करीब तीन घंटे वहां रही और आश्रम में मौजूद लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
3 of 7
baba virendra dev dixit
- फोटो : हिमांशु सोनी
सीबीआई के साथ फॉरेंसिक जांच टीम और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की टीम भी थी। सीबीआई ने दिल्ली महिला आयोग की टीम को भी बुलाया।
4 of 7
baba virendra dev dixit
- फोटो : कुमार संजय
स्वाति मालीवाल कोर्ट की उस कमेटी में शामिल थीं, जिसने आश्रम पर छापेमारी करके रिपोर्ट तैयार की थी। सीबीआई टीम ने आश्रम में मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ महिला आयोग अध्यक्ष से भी जानकारी ली।
विज्ञापन
5 of 7
baba virendra dev dixit
- फोटो : कुमार संजय
हालांकि टीम ने अब तक वहां से कुछ भी जब्त नहीं किया है, लेकिन बाबा और आश्रम से संबंधित जानकारी जुटाई। स्वाति मालीवाल ने बताया कि आयोग सीबीआई की हर संभव मदद करेगा।
विज्ञापन
6 of 7
baba virendra dev dixit
सोमवार को वह रोहिणी में सीबीआई टीम के साथ रहीं और उन्हें आश्रम का हर वो कोना दिखाया, जो संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि सीबीआई टीम ने छोटे-छोटी जगहों, पिजरे वाली जगह और छोटे-छोटे दरवाजे को भी देखा।
उन्होंने बताया कि आश्रम में आने-जाने वालों का रिकॉर्ड अब भी नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीबीआई के जांच शुरू करने के बाद बाबा जल्द गिरफ्तार होगा।