फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड: सीबीआई ने सात एंगल से शुरू की तफ्तीश, 41 लोगों से करेगी पूछताछ

Sun, 24 Sep 2017 10:22 AM IST
शाहनवाज आलम, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 7
Prasoon Pradyuman
रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। सीबीआई सबसे पहले हत्या के मकसद और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच करेगी। शनिवार को मौका-ए-वारदात का मुआयना करने के बाद स्पेशल फॉरेंसिक टीम ने पूरी बारीकी से अध्ययन किया। इसके बाद अलग-अलग एंगल पर जांच शुरू कर दी है। 
   
विज्ञापन

2 of 7
pradyuman murder case - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई सात अलग-अलग एंगल पर तफ्तीश शुरू कर दी है। इसके साथ ही सभी साक्ष्यों को जुटाने के लिए अपनी टीम की ड्यूटी लगाई है। सीबीआई को आशंका है कि अशोक के अलावा और भी आरोपी हो सकता है।  
विज्ञापन

3 of 7
Pradyuman murder case
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को टीम ने पुलिस से स्कूल की सीसीटीवी फुटेज लेकर करीब चार घंटे तक अलग-अलग पहलुओं पर जांच की। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने नए सिरे से जांच शुरू की है। सीबीआई दोबारा बयान दर्ज करना चाहती है।  

4 of 7
pradyuman murder case
इसके लिए केस से संबंधित सभी लोगों की चेक लिस्ट बनाई गई है। सूत्रों की मानें तो इसमें 41 नाम हैं। मुख्य रूप से कंडक्टर अशोक कुमार, स्कूल मैनेजमेंट के दो शीर्ष अधिकारी फ्रांसिस थॉमस व जेयस थॉमस, ड्राइवर सौरभ, माली हरपाल, स्कूल की तत्कालीन कार्यवाहक प्रिंसिपल नीरजा बत्रा, कॉर्डिनेटर अंजू डूडेजा और 5 बच्चे, प्रथम प्रत्यक्षदर्शी समेत 41 लोगों को इसमें शामिल किया गया है।  
विज्ञापन

5 of 7
pradyuman murder case - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने कंडक्टर अशोक व गिरफ्तार दो शीर्ष अधिकारी को कोर्ट के जरिये रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके बाद सभी से अलग-अलग बयान लिया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, रविवार को आरोपी अशोक को मौका-ए-वारदात पर ले जाकर वहां सीन री-क्रिएट किए जाएंगे।    
विज्ञापन

6 of 7
pradyuman murder case
इस सीन को माली हरपाल समेत अन्य लोगों के बयान लेकर वेरीफाई कराया जाएगा। सोमवार से स्कूल खुलना है, ऐसे में सीबीआई रविवार तक मौका-ए-वारदात की जगह से फॉरेंसिक टेस्ट व अन्य साक्ष्य जुटाने के प्रयास में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pradyuman murder case - फोटो : अमर उजाला
स्नीफर डॉग की ली जाएगी मदद
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, स्नीफर डॉग की भी मदद ली जाएगी। रविवार को सीबीआई मौका-ए-वारदात पर जा सकती है। सीबीआई को टॉयलेट की खिड़की को लेकर अंदेशा है कि इसमें कोई और भी आरोपी हो सकता है। खिड़की के कटे सरिये पर सबसे अधिक संदेह है। ऐसे में स्नीफर डॉग की मदद ली जा सकती है। गुरुग्राम पुलिस ने स्नीफर डॉग का कोई इस्तेमाल नहीं किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें