फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से ऑफिस पहुंचे पुलिस कमीश्नर, मनाया कार फ्री डे

विज्ञापन
1 of 12
गुड़गांव में आज 'वर्ल्ड्स कार फ्री डे' के मौके पर ‘कार फ्री डे’ मनाया जा रहा है। आज यहां सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक 12 घंटों के लिए कार फ्री डे मनाया जाएगा।
विज्ञापन

साइकिल से ऑफिस पहुंचे पुलिस कमीश्नर, मनाया कार फ्री डे

2 of 12
गुड़गांव पुलिस की इस मुहिम में कई नामी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं। इस मौके पर गुड़गांव पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क भी साइकिल चलाते देखे गए।
विज्ञापन

साइकिल से ऑफिस पहुंचे पुलिस कमीश्नर, मनाया कार फ्री डे

3 of 12
गुड़गांव पुलिस के अनुसार गुड़गांव में हर मंगलवार को गुड़गांव में ‘कार फ्री डे’ मनाया जाएगा।

साइकिल से ऑफिस पहुंचे पुलिस कमीश्नर, मनाया कार फ्री डे

4 of 12
वर्ल्ड कार फ्री डे को लेकर डीएमआरसी भी तैयार है। उसकी ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अगर इस डे के कारण मेट्रो की किसी भी लाइन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही टोकन काउंटरों की भी संख्या में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन

साइकिल से ऑफिस पहुंचे पुलिस कमीश्नर, मनाया कार फ्री डे

5 of 12
गौरतलब है कि ‘कार फ्री डे’ के दौरान आने-जाने के लिए फीडर बसों का भी इंतजाम किया गया है। गुड़गांव पुलिस और नगर निगम ने लगभग 400 फीडर बसों को लगाया है।
विज्ञापन

साइकिल से ऑफिस पहुंचे पुलिस कमीश्नर, मनाया कार फ्री डे

6 of 12
पुलिस का कहना है कि इस मुहिम का मकसद गुड़गांव को भारी ट्रैफिक से बचाना और लोगों में सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट के लिए जागरूकता लाना है।
विज्ञापन

साइकिल से ऑफिस पहुंचे पुलिस कमीश्नर, मनाया कार फ्री डे

7 of 12
गौरतलब है कि हैदराबाद के साइबराबाद इलाके में कार फ्री डे बृहस्पतिवार को मनाया जाता है। गुड़गांव में यह डे हर मंगलवार को मनाया जाएगा।

साइकिल से ऑफिस पहुंचे पुलिस कमीश्नर, मनाया कार फ्री डे

8 of 12
हालांकि पूरी सिटी को कार फ्री जोन नहीं बनाया गया है लेकिन चार जगहों पर (डीएलएफ साइबर सिटी, साइबर पार्क क्षेत्र, गोल्फ कोर्स रोड और इलेक्ट्रॉनिक सिटी) पर कार फ्री डे मनाया जाएगा।

साइकिल से ऑफिस पहुंचे पुलिस कमीश्नर, मनाया कार फ्री डे

9 of 12
बता दें कि इन चारों भागों में भी कारों को जाने की इजाजत तो होगी लेकिन सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक इन सड़कों पर पार्किंग की इजाजत नहीं होगी।

साइकिल से ऑफिस पहुंचे पुलिस कमीश्नर, मनाया कार फ्री डे

10 of 12
एक आंकड़े के मुताबिक, गुड़गांव की केवल चार सड़कों (नेताजी सुभाष मार्ग, सायबर सिटी, गोल्फ कोर्स रोड, उद्योग विहार) से ही हर रोज 65 हजार कारें गुजरती हैं। पुलिस का मकसद है कि इन सड़कों पर कम से कम एक दिन ट्रैफिक कम किया जा सके।

साइकिल से ऑफिस पहुंचे पुलिस कमीश्नर, मनाया कार फ्री डे

11 of 12
गुड़गांव में हर मंगलवार को भयंकर जाम लगता है इसलिए भी यह दिन कार फ्री डे के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन

साइकिल से ऑफिस पहुंचे पुलिस कमीश्नर, मनाया कार फ्री डे

12 of 12
गुड़गांव के चार इलाकों में 43 फीसदी घरों में टू व्हीलर और 33 फीसदी घरों में फोर व्हीलर्स हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यहां पॉल्यूशन की बड़ी वजह डीजल से चलने वाले व्हीकल्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें