फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में कार चालक ने पुलिसवाले को मारी टक्कर, बोनट पर 200 मीटर घसीटा

Tue, 01 Jan 2019 05:35 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
gurugram traffic police - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के सिद्धेश्वर चौक पर स्थित  ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर आई कार को रुकवाना स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) को भारी पड़ गया। आरोपी चालक ने एसपीओ को टक्कर मार दी जिससे वह बोनट पर गिर गया, लेकिन कार नहीं रोकी और वह उन्हें बोनट पर घसीटता हुआ करीब 200 मीटर दूर तक ले गया। आगे जाकर आरोपी ने गाड़ी रोक दी और उतरकर फरार हो गया। पूरी घटना चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले 12 दिन में पुलिसकर्मी को गाड़ी के बोनट पर घसीटने का शहर में यह दूसरा मामला है। 
विज्ञापन

2 of 5
gurugram traffic police - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार रिटायर्ड फौजी प्रशांत गुरुग्राम पुलिस में एसपीओ तैनात हैं। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पुराना रेलवे रोड की ओर से आ रही कार के चालक ने ट्रैफिक सिग्नल को नजरअंदाज कर गाड़ी को निकालने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

3 of 5
gurugram traffic police - फोटो : अमर उजाला
इस पर एसपीओ प्रशांत ने उसे चौराहे पर रुकवाने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने गाड़ी को रोकने की बजाय एसपीओ को टक्कर मार दी। इससे वह गाड़ी के बोनट पर जा गिरे। 

4 of 5
gurugram traffic police - फोटो : अमर उजाला
चालक इसी हाल में एसपीओ को करीब 200 मीटर घसीटते ले गया। गाड़ी रुकते ही चालक फरार हो गया।  शिवाजी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि कार तावड़ूू निवासी उदयसिंह राठी के नाम पर है।  गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gurugram traffic police - फोटो : अमर उजाला
19 दिसंबर को भी हुई थी ऐसी घटना
19 दिसंबर को सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में कांस्टेबल परमिंद्र के साथ ऐसी ही घटना हुई थी। गाड़ी चालक ने कांस्टेबल को टक्कर मारी, जिससे वह बोनट पर गिर गए। चालक इसी हाल में उन्हें 200 मीटर दूर तक घसीट ले गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें