फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सालगिरह पर पत्नी-बच्चों संग बाइक से घूम रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, 50 मीटर घसीटती रही मोटरसाइकिल

Thu, 23 Apr 2026 10:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने आरोपी कार चालक सचिन गुलाठी (45) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सेक्टर-31, नोएडा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 6
नीरज की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में बुधवार देर रात शादी की सालगिरह पर पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर निकले युवक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेजी थी कि युवक की पत्नी और बच्चे दूर जाकर गिरे, जबकि बाइक कार में फंस गई। आरोपी कार चालक बाइक सवार को घसीटता हुआ करीब 50 मीटर ले गया। 
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस हिरासत में आरोपी ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
घायल युवक, पत्नी व दोनों मासूम बच्चों को निजी वाहनों से हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार युवक मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नीरज कुमार (35) के रूप में हुई है। हादसे में जख्मी सोनम (32) और दोनों मासू हर्षित (10) और महिमा (8) का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके से भाग रहे कार सवार को राहगीरों ने किसी तरह रोका।
विज्ञापन

3 of 6
नीरज की बाइक - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को नीरज और सोनम की शादी की सालगिरह थी। बच्चों के जिद पर वे इंडिया गेट घुमाने निकले थे। इन लोगों ने कनॉट प्लेस में डिनर किया। देर रात एक बजे घर लौटते समय विकास मार्ग पर इनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। 

4 of 6
मातम मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नीरज अपने परिवार के साथ सब्जी मंडी, न्यू संजय अमर कॉलोनी में रहता था। इसके परिवार में पिता सुरेंद्र कुमार, मां कमलेश के अलावा बड़ा भाई मनोज कुमार व अन्य सदस्य हैं। नीरज एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। 
विज्ञापन

5 of 6
इस कार ने मारी थी परिवार को टक्कर - फोटो : अमर उजाला
रात करीब एक बजे विकास मार्ग होते हुए परिवार लक्ष्मी नगर की ओर आ रहा था। इस बीच पुश्ता रोड से पहले नारंगी रंग की कार ने इनको टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी कार चालक सचिन गुलाठी (45) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सेक्टर-31, नोएडा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मातम मनाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हालत गंभीर होने पर सोनम को पहले जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया था बाद में सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एलएनजेपी अस्पताल में बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद नीरज का शव परिवार के हवाले कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार बाकी परिजनों की सलामती की दुआएं कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें