Delhi Murder
- फोटो : अमर उजाला
5 लाख रुपये गेम में जीता था, दोस्तों ने कहा-तेरा लक अच्छा चल रहा, हमारी आईडी से भी खेलो
राहुल ने साइंस विषय से 12वीं पास की थी। इसी दौरान वह मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने लगा। इससे उसने करीब पांच लाख रुपये भी कमा लिए थे। तभी राहुल के दोस्तों ने उससे कहा कि उसका लक अच्छा चल रहा है। दोस्तों ने कहा कि वह उनकी आईडी से भी गेम खेले। पैसे जीतने पर कुछ कमीशन उसे दिया जाएगा। यहां से ही आरोपी ऑनलाइन गेमिंग की दलदल में फंस गया। वह अपने दोस्तों की आईडी से लाखों रुपये हार गया। फिर उसके दोस्तों ने उस पर पैसे वापस करने का दबाव बनाना शुरू किया। इस तरह राहुल लोगों से उधार रुपये लेकर लाखों का कर्जदार हो गया।