जब बाहर निकली ये कार तो सामने आया ऐसा दर्दनाक मंजर जिसे देख दहल गए लोग
Tue, 14 Mar 2017 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
सार
गंगनहर में गिरी कार, महिला की मौत, दादा-पोती डूबे
गंगनहर से निकाले गए चार घायलों की मेरठ के अस्पताल में हालत गंभीर
- एक महिला ने गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में तोड़ा दम
- गंगनहर कांवड़ मार्ग पर बुधवार शाम 6:39 पर हुआ हादसा
- लोनी डाबर कालोनी के रहने वाले कार सवार एक ही परिवार
इस कार में नाती-पोतों के साथ बहू-बेटे, मां-बाप सहित पूरा परिवार ही जा रहा था कि तभी हुआ कुछ ऐसा कि पूरा परिवार ही एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। गंगनहर कांवड़ मार्ग पर बुधवार शाम 6:39 बजे ओवर टेक करने के चक्कर में वैगनआर कार असंतुलित होकर गंगनहर में जा गिरी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से कार सवार चार लोगों को गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया। गंभीर हालत में सभी को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घटना के दो घंटे बाद क्रेन के जरिए जब कार बाहर निकाली गई तो उसकी सीट पर एक महिला मिली। उसे तत्काल गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार दादा-पोती का देर रात तक पता नहीं चल सका था। गंगनहर में उनकी तलाश जारी थी।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कार सवार लोनी डाबर कालोनी निवासी एक ही परिवार के सात सदस्य थे। घटना निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित सौंदा पुल के पास हुई। एसओ सत्येंद्र कुमार राय के मुताबिक लोनी डाबर कालोनी निवासी रईस (50) , पत्नी रुखसाना (45), बेटे शान मोहम्मद (26), पुत्रवधू शाहीन (22) फरहीन (15) पुत्र रईस और दो बच्चों जुबी (5), जोया (3) के साथ मोदीनगर गोविंदपुरी डबल स्टोरी स्थित एक रिश्तेदारी में आए थे।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देर शाम ये लोग निवाड़ी होते हुए वैगनआर कार से वापस लोनी लौट रहे थे। कार शान मोहम्मद चला रहा था। कांवड़ मार्ग पर सौंदा पुल के पास ओवर टेक के चक्कर में कार असंतुलित हो गई और गंगनहर में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में स्थानीय गोताखोरों की मदद से रुखसाना, शान मोहम्मद बच्ची जुबी और फरहीन को गंगनहर से बाहर निकालकर मेरठ के जोहर अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद क्रेन और दमकल भी मौके पर पहुंची।
क्रेन की मदद से करीब नौ बजे कार समेत शाहीन को गंगनहर से बाहर निकाला गया। शाहीन को गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर एसडीएम अतुल कुमार, सीओ देवेंद्र मिश्रा, तहसीलदार विजय शंकर, नायब तहसीलदार अभिषेक शाही पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक कार में सवार रईस और जोया नहीं मिल सके है। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश करा रही है।