उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम का दीनदयाल उपाध्याय एनआरआई रिक्रूटमेंट सेंटर जरूरतमंदों को रियाद में नौकरी दिलाएगा। रियाद के नेशनल केयर अस्पताल में 11 नर्सेज के लिए जल्द ही इंटरव्यू कराए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
लखनऊ व गोरखपुर में जल्द खुलेगा एनआरआई सेंटर
2 of 5
प्रदेश शासन ने विदेशों में नौकरी दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम (यूपीएफसी) को अधिकृत किया है। यूपीएफसी की रीजनल मैनेजर आशा शर्मा ने बताया कि विदेशों में नौकरी पाने की अपार संभावनाएं हैं। खासतौर से मिडिल ईस्ट कंट्रीज में प्रोफेशनल्स की काफी डिमांड होती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
नर्सिंग में वेकेंसी
यदि बेरोजगार युवक-युवतियों को विभाग की ओर से नौकरी दिलाई जाती है तो संबंधित देश में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी जरूरत पड़ने पर इनकी मदद भी करते हैं। वर्तमान में रियाद नेशनल केयर अस्पताल के लिए 11 नर्सेज के पद रिक्त हैं।
4 of 5
नर्सिंग में वेकेंसी
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए विभाग ने आवेदन मांगे हैं, जिन्हें लेकर जल्द ही इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले 28 नर्स और 2 क्लीनिक स्टाफ की नौकरी विभाग ने रियाद और कई अन्य मिडिल ईस्ट कंट्रीज में लगवाई है।
यूपीएफसी जल्द ही लखनऊ व गोरखपुर में भी रिक्रूटमेंट सेंटर खोलेगा ताकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवकों को भी विदेश जाकर नौकरी करने का मौका मिल सके। प्रदेश सरकार 6 जनपदों में इस तरह के एनआरआई रिक्रूटमेंट सेंटर खोलेगा।