फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव: 20 प्रत्याशियों में होगी निर्णायक जंग

Wed, 06 Sep 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डूसू चुनाव - फोटो : अमर उजाला
डूसू चुनाव में नाम वापस लेने के बाद अब 20 उम्मीदवारों के बीच अंतिम जंग होगी। नाम वापसी और छंटनी के बाद 125 उम्मीदवारों में से अब 20 ही चुनावी मैदान में बचे हैं। सबसे अधिक 6 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए आमने सामने होंगे। हैरान करने वाली बात यह है कि एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रॉकी तुषीर का नामांकन रद्द कर दिया है। हालांकि एहतियातन इस पद के लिए एक और उम्मीदवार अल्का का नामांकन भी करवाया गया था जो कि स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
डूसू चुनाव - फोटो : अमर उजाला
नाम वापसी के बाद जो फाइनल सूची जारी की गई है उसमें उपाध्यक्ष व सचिव पद पर 5-5 व सह सचिव पद पर चार उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद फाइनल उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
डूसू चुनाव - फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष पद पर अंतिम चरण में 6 उम्मीदवार हैं। इस पद के लिए 36 मैदान में थे। रॉकी तुषीर के दाखिले में कुछ समस्या पाए जाने के कारण उसे रद्द कर दिया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए 36 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था जबकि अंतिम सूची में केवल 5 ही बचे हैं।

4 of 5
डूसू चुनाव - फोटो : अमर उजाला
वहीं, सचिव पद के लिए 26 नामांकन हुए थे। अब महज 5 उम्मीदवार बचे हैं। सह सचिव पद पर 27 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे लेकिन अब 4 उम्मीदवार ही किस्मत अजमा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

​आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई 

5 of 5
डूसू चुनाव - फोटो : अमर उजाला
डूसू चुनाव में नाम वापस लेने के बाद पैनल घोषित होने पर उम्मीदवारों के समर्थकों ने आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाईं। समर्थकों की ओर से कैंपस में खूब पर्चे उड़ा गए। कैंपस की सड़कें इन्हीं पर्चों से भरी नजर आई। उम्मीदवारी पक्की होने पर संगठनों के उम्मीदवारों व उनके समर्थकों ने चक्कर लगाया। इस दौरान वह लगातार पर्चे उड़ाते रहे। यह तब है जब एनजीटी ने कैंपस को क्लीन करने की हिदायत दी है। एनजीटी के आदेशों का असर कहीं नजर नहीं आया। हालांकि डीयू अधिकारी इनकी फोटो व वीडियोग्राफी करते जरूर दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें