फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUSU चुनाव: टिकट दावेदारी के लिए ABVP के छात्र नेताओं ने ऐसे किया शक्ति प्रदर्शन

Thu, 31 Aug 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ABVP RALLY - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विदर्थी परिषद(एबीवीपी) के छात्रनेताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव की दावेदारी के लिए बुधवार को अपना जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 8
ABVP RALLY
छात्रनेता अपने भारी समर्थकों के साथ छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर कैंपस की सड़कों पर उतर आए और रैली निकाली। एबीवीपी का कहना है कि यह छात्रों की समस्याओं को लेकर एक छात्र अधिकार रैली थी। 
विज्ञापन

3 of 8
ABVP RALLY
एबीवीपी के छात्र नेताओं ने बुधवार को डूसू चुनाव के टिकट के लिए अपनी दावेदारी के लिए अपने समर्थकों की भीड़ जुटाकर नॉर्थ कैंपस में एक तरह का शक्ति प्रदर्शन किया। इस रैली में धनबल और बाहुबल का खूब बोलबाला देखने को मिला। 

4 of 8
ABVP RALLY
इस रैली में सप्लीमेंट्री परीक्षा की दोबारा शुरुआत, सभी बाहरी छात्रो को हॉस्टल की सुविधा, पेइंग गेस्ट मालिकों की मनमानी रोकने के लिए पीजी रेगुलेशन एक्ट बनाने, यूनिवर्सिटी-स्पेशल बस दोबारा शुरू करने, साउथ एवं नॉर्थ कैंपस को क्लोज्ड एवं कॉम्पैक्ट बनाने, दिल्ली मेट्रो में भी छात्रों को रियायती पास दिए जाने जैसी मांगों को उठाया गया।  
विज्ञापन

5 of 8
ABVP RALLY
विद्यार्थी परिषद् की इस रैली में नार्थ कैंपस विभाग, पूर्वी विभाग, मध्य विभाग एवं रोहिणी विभाग के विभिन्न कॉलेज से छात्रो ने भाग लिया। इस रैली के चलते टिकट की दावेदारी करने वालों के मंहगे से मंहगे वाहन भी दिखाई दिए।
विज्ञापन

6 of 8
ABVP RALLY
कैंपस में रैली के कारण काफी देर तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। सड़कें टिकट की दावेदारी करने वालों के नाम वाले पम्पलेट से पटी रही।
विज्ञापन

7 of 8
ABVP RALLY
 रैली के दौरान एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की इस रैली में छात्रो की ज्यादा संख्या उनका विद्यार्थी परिषद् में विश्वास को प्रदर्शित करती है।
विज्ञापन

8 of 8
ABVP RALLY
 वर्तमान डूसू अध्यक्ष अमित तंवर ने कहा कि हमने छात्रो की छोटी से छोटी मांगो को उठाकर उनका समाधान किया है और आगे भी करते रहेंगे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें