abvp flag
एबीवीपी की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मोनिका चौधरी के अनुसार, अंकिव को उसके दस्तावेज के ठीक से सत्यापन के बाद ही डीयू ने दाखिला दिया। यह डीयू की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई ने जो पत्र जारी किया है उसमें दिनांक तक नहीं दी गई है। डीयू को ही किसी छात्र के दस्तावेज की जांच का अधिकार है। प्रमाणपत्र देना एनएसयूआई का काम नहीं है। डीयू को अंकिव के साथ ही अन्य डूसू पदाधिकारियों के दस्तावेज की जांच का अधिकार है, जिससे भविष्य में अफवाह न फैले।