फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव: मारपीट-हंगामा, साढ़े 16 घंटे बंद रही मतगणना

Sat, 15 Sep 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
JNUSU elections
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में मतगणना के दौरान मारपीट-हंगामे के चलते करीब साढ़े 16 घंटे मतगणना बंद रही। शुक्रवार रात तीन बजे मतगणना रोकी गयी थी। शनिवार शाम साढ़े सात बजे दोबारा शुरू हुई। एबीवीपी ने चुनाव आयोग पर मतगणना केंद्र में एबीवीपी एजेंट को नहीं घुसने देने का आरोप लगाया है। उधर, इस आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा कि दो प्रत्याशियों ने अभद्र व्यवहार, मारपीट व सीलबंद बैलट बॉक्स उठाने की कोशिश की, जिसके चलते मतगणना बीच में रोकनी पड़ी। हंगामे के दौरान वामपंथी और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घुसे चले।

(सभी फोटो- जी. पाल/अमर उजाला/नई दिल्ली)
 
विज्ञापन

2 of 6
JNUSU elections
कैंपस में शुक्रवार को 11 सालों के बाद छात्रसंघ चुनाव में सर्वाधिक 68 फीसदी शांतिपूर्वक मतदान हुआ था लेकिन मतगणना प्रक्रिया पूरी होते-होते हिंसक हो गया। रात करीब दस बजे मतगणना शुरू होनी थी, लेकिन साढ़े दस बजे हुई। केंद्र के बाहर वामपंथी, बापसा व एबीवीपी के एजेंट मतगणना स्थल में जाने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अनाउंसमेंट के बाद वामपंथी व बापसा के एजेंट अंदर दाखिल हो गए लेकिन एबीवीपी एजेंट बाहर रह गया। सबसे बड़ी बात यह है कि एबीवीपी एजेंट की गैर मौजूदगी में चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती शुरू करा दी। साथ ही सिक्योरिटी से केंद्र को सील करा दिया। एबीवीपी को जैसे ही उनके एजेंट के बगैर मतगणना शुरू होने की जानकारी मिली हंगामा शुरू हो गया। 
विज्ञापन

3 of 6
JNUSU elections
आलम यह रहा कि 11 बजे से रात तीन बजे तक केंद्र के बाहर हंगामा होता रहा। उग्र छात्रों ने मतगणना केंद्र के शीशे के दरवाजे को पत्थर मारकर तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। हंगामे के चलते चुनाव आयोग ने करीब तीन बजे मतगणना का काम रोक दिया। इसके बाद भी एबीवीपी और वामपंथी समर्थक हंगामा करते रहे। दोनों छात्र संगठन एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे।  

4 of 6
JNUSU elections
चुनाव आयोग वामपंथी दलों का दे रहा साथ : एबीवीपी  
छात्रसंघ के पूर्व संयुक्त सचिव व एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा के मुताबिक, आयोग के सदस्य वामपंथी व बापसा के एजेंट को मतगणना बूथ पर ले गए। जबकि एबीवीपी एजेंट से इंतजार करने को कहा। आधा घंटा बीतने के बाद भी एजेंट को अंदर दाखिल नहीं कराया गया। संगठन ने विरोध दर्ज करवाया तो लेफ्ट ने मारपीट शुरू कर दी। चुनाव आयोग वामपंथी दलों का साथ दे रहा है। चुनाव आयोग के आरोप पर सौरभ का कहना था कि एबीवीपी के एजेंट जब मतगणना बूथ पर मौजूद ही नहीं थे तो अध्यक्ष व संयुक्त सचिव प्रत्याशी सीलबंद बैलट बॉक्स उठाने की कोशिश कैसे कर सकते हैं? एबीवीपी से मतगणना में शामिल होने का अधिकार भी छीन लिया गया।  
विज्ञापन

5 of 6
JNUSU elections
अध्यक्ष व सह सचिव प्रत्याशी ने बैलट बॉक्स उठाया : चुनाव आयोग 
चुनाव आयोग आयुक्त हिमांशु कुलश्रेष्ठ के मुताबिक, लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का पालन किया है। मतगणना से पहले तीन बार लाउडस्पीकर से एजेंट भेजने की घोषणा की गई थी। दस उम्मीदवारों के 14 एजेंट आ गए। हम मतपेटी खुलने के बाद बीच में किसी उम्मीदवार का एजेंट शामिल नहीं कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने एजेंट को शामिल होने का मौका दिया था। मतगणना बूथ पर एक छात्र संगठन के अध्यक्ष व सह सचिव प्रत्याशी ने जबरदस्ती आकर सीलबंद बैलेट बॉक्स उठाने की कोशिश की। मतगणना के दौरान मारपीट व अभद्र व्यवहार करने के चलते मतगणना रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
JNUSU elections
साढ़े चार घंटे की मतगणना में एबीवीपी काउंसलर को बढ़त  
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में करीब चार घंटे मतगणना में स्कूल ऑफ साइंसेज, एसबीटी , एसईएस, संस्कृत सेंटर में एबीवीपी के काउंसलर को बढ़त थी। जबकि स्कूल ऑफ फिजिकल साइंस में वामपंथी समर्थक प्रदीप्ता देबनाथ और ऑट्र्स एंड एस्थेटिक्स में बापसा के समर्थक जीते हैं।  

घटनाक्रम  
- रात साढ़े दस बजे मतगणना शुरू हुई और शुक्रवार रात तीन बजे हंगामे के चलते मतगणना रोक दी गई। शनिवार रात साढ़े सात बजे दोबारा (जहां रोकी गयी थी, उसके आगे) शुरू की गई।  
- मतगणना स्थल पर शुक्रवार आधी रात से शनिवार देर शाम तक वामपंथी व बापसा के कार्यकर्ता एबीवीपी के विरोध में प्रदर्शन करते रहे।  
-एबीवीपी भी शनिवार को दिनभर मतगणना दोबारा शुरू करवाने और एबीवीपी एजेंट को मतगणना बूथ में ले जाने की मांग को लेकर विरोध दर्ज करवाती रही।  
- शनिवार दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक ग्रिवांस सेल और चुनाव आयोग की छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशियों के साथ बैठक का दौर चला। इसमें सेल के दो प्रोफेसर को मतगणना केंद्र में निगरानी का काम सौंपा गया, लेकिन एबीवीपी एजेंट को बूथ में जाने की मंजूरी नहीं मिली।  
- दोपहर दो बजे पूर्व संयुक्त सचिव व एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने कार्यकर्ताओं समेत बूथ पर कब्जा कर लिया। शाम छह बजे के बाद ही बूथ छोड़ा।  
- शाम चार बजे मतगणना केंद्र के बाहर वापमंथी व बापसा समर्थकों की एबीवीपी के साथ मारपीट हुई। कई एबीवीपी कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।  
- हंगामे के चलते दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ की टुकड़ियां भी कैंपस के बाहर पहुंची। हालांकि विश्वविद्यालय सिक्योरिटी ने स्थिति को संभाला और पुलिस को कैंपस में दखल होने की जरूरत नहीं पड़ी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें