फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में टूटा 11 साल का रिकॉर्ड 68 फीसदी हुआ मतदान, रविवार को आएगा परिणाम

Sat, 15 Sep 2018 03:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
JNUSU elections - फोटो : हिमांशु सोनी
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) चुनाव में रिकॉर्ड 68 फीसदी मतदान हुआ है। छात्रसंघ चुनाव के इतिहास में वर्ष 2007 के बाद सर्वाधिक विद्यार्थियों ने अपने मत का प्रयोग किया है। वर्ष 2007 में  68.43 फीसदी मतदान हुआ था। सुबह दस से शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान के बाद शुक्रवार रात दस बजे से मतगणना शुरू हो गई। चुनाव के नतीजे शनिवार आधी रात या फिर रविवार सुबह आने की संभावना है।

(सभी फोटोज- हिमांशु सोनी/अमर उजाला/ नई दिल्ली)
 
विज्ञापन

2 of 7
JNUSU elections - फोटो : हिमांशु सोनी
जेएनयू चुनाव समिति के आयुक्त हिमांशु कुलश्रेष्ठ के मुताबिक, स्कूल ऑफ इनवायरमेंटल स्टडीज (एसईएस), स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज (एसआईएस), स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज, लिट्रेचर एंड कल्चर स्टडीज (एसएलएलसी) और स्कूल ऑफ सोशल साइंस (एसएसएस) में मतदान केंद्र बनाए गए थे।। कैंपस में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। देर रात मतगणना शुरू हो गई। शनिवार से काउंसलर्स और उसके बाद  सेंट्रल पैनल के चुने गए प्रत्याशियों के नाम सामने आएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 7
JNUSU elections
पहले चरण में 40 फीसदी मतदान
सुबह दस से एक बजे तक करीब 40 फीसदी मतदान हुआ। दुपहर ढाई से साढ़े पांच बजे तक 28 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान की शुरुआत में केंद्रों के बाहर लंबी लाइनें लग गईं। 11 बजे तक इसमें कमी आ गई। उसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब फिर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गईं। शाम चार बजे के बाद भी खासा मतदान हुआ।

 

4 of 7
JNUSU elections
नीले और लाल झंडे के बीच तिरंगा
मतदान केंद्रों के बाहर नीले और लाल झंडे के बीच एबीवीपी कार्यकर्ता तिरंगा लेकर मतदाताओं को जागरूक करते दिखे। बापसा नीले झंडे के साथ तो वामपंथी एकता पैनल (आइसा, एआईएसएफ, एसएफआई, डीएसफ) लाल झंडे के साथ ढपली पर अपने प्रत्याशियों के नाम पर आधारित तैयार गाने के बोल से मतदाताओं से वोट मांगते दिखे। एबीवीपी तिरंगे के साथ देशभक्ति का रंग भरता रहा। उधर, राजद प्रत्याशी ने लालटेन के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कैंपस में दिनभर मतदान के दौरान हार-जीत के कयास लगाए जाते रहे। सीधा मुकाबला लेफ्ट और बापसा के बीच है। एबीवीपी के सेंट्रल से काउंसलर पद पर जीत के कयास लग रहे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
JNUSU elections
मिनी भारत की दिखी झलक
जेएनयू में देश के हर कोने से छात्र पढने आते हैं। इसी के चलते छात्र संगठनों ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, केरल, असम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश व दिल्ली से उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। मतदान के दौरान देश के हर कोने से जुड़े प्रत्याशी अपने इलाके के मतदाताओं से वोट की अपील करते दिखे। इससे जेएनयू कैंपस में मिनी इंडिया की झलक दिखी।
विज्ञापन

6 of 7
JNUSU elections
लेफ्ट की डफली के बीच भगवा का मजीरा
केंद्र में मोदी लहर का ही कमाल था कि वर्ष 2014 छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने लाल दुर्ग में भगवा फहराया था। सेंट्रल पैनल से लेकर काउंसलर पद की रेस में एबीवीपी को लगातार जीत मिलने के चलते ही कैंपस में अब लेफ्ट की डफली के बीच भगवा का मजीरा भी खूब रंग जमाता है। लेफ्ट के छात्र डफली से मतदाताओं को रिझाते रहे तो एबीवीपी ने हिंदूवादी सोच के तहत शंखनाद कर शुभ काम करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
JNUSU elections
वर्ष    मतदान फीसदी 
2007    68.43  
2012    58.7 (मार्च)
2012    60 (सितंबर)
2013    56 
2014    55 
2015    53.33 
2016    59.60 
2017    58.69
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें