प्रदर्शन करते जेएनयू छात्र
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में तिरंगा और इंकलाब जिंदाबाद का नारा
मार्च के दौरान छात्रों के हाथों में तिरंगा था और वह इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। शांतिपूर्वक विरोध जता रहे प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थी, जिसमें सेव जेएनयू-जेएनयू बचाओ, पाखंडी सरकार, बेच खाए सरकार, इंकलाब जिंदाबाद, छात्र विरोधी कुलपति मुर्दाबाद, डेढ़ साल से नजीब भाई लापता: कौन है जिम्मेदार जैसे नारे लिखे थे।