वाम छात्र इकाई के एक छात्र ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि छात्रों का एक समूह कुलपति से मिलने गया था लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों के साथ कथित तौर पर धक्कामुक्की की।
गौरतलब है कि इस अकादमिक सत्र से लागू होने वाली प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन व्यवस्था के खिलाफ परिसर में सात छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। पुलिस ने बताया कि परिसर में स्थिति नियंत्रण में है।