फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नोटिफिकेशन-2016 के खिलाफ JNU में धरने पर उतरे छात्र

Fri, 10 Feb 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जेएनयू में यूजीसी नोट‌िफ‌िकेशन के ख‌िलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
जेएनयू में एक बार फिर छात्र धरने पर हैं। यूजीसी नोटिफिकेशन-2016 के ख‌िलाफ दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन

2 of 5
जेएनयू में यूजीसी नोट‌िफ‌िकेशन के ख‌िलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
यूजीसी नोटिफिकेशन-2016 को रद्द करने और नए नियम में एमफिल व पीएचडी में कितनी सीटें कम होंगी, इसकी जानकारी मांगने पर हंगामा होता रहा। इस बात को लेकर दर्जनों छात्र ऐड ब्लॉक के अंदर कुलपति रूम के बाहर धरने पर बैठे गए। उधर, 20 स्कूल सेंटरों की सीनियर फैकल्टी ने भी विश्वविद्यालय से सीटों पर जानकारी स्पष्ट करने की मांग रखी। जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित कुमार पांडे के मुताबिक, छात्रसंघ विश्वविद्यालय प्रबंधन के फैसले और स्थिति स्पष्ट करने का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
जेएनयू में यूजीसी नोट‌िफ‌िकेशन के ख‌िलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कुलपति कार्यालय में सीनियर फैकल्टी की बैठक थी। यह सूचना मिलते ही छात्र ऐड ब्लॉक के नीचे एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम में नए नियम के तहत सीटें कम होंगी या नहीं, इसकी जानकारी लेने पहुंच गए। इसी बीच सीनियर फैकल्टी चली गईं, तो छात्रों ने विश्वविद्यालय से जानकारी मांगनी चाही, लेकिन जवाब नहीं मिला।

4 of 5
जेएनयू में यूजीसी नोट‌िफ‌िकेशन के ख‌िलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
छात्रसंघ का आरोप है कि छात्रों ने जब जानकारी मांगनी चाही, तो कुलपति, रिएक्टर एक और रिएक्टर दो अपने कार्यालय से बिना कुछ जवाब दिए निकल गए। छात्रों ने दाखिला कमेटी के डायरेक्टर प्रो. मिलाप पूनिया से जानकारी मांगनी चाही, लेकिन वे सवालों पर संतुष्ट जवाब नहीं दे सके। इन आरोपों व हंगामे पर जब विश्वविद्यालय प्रबंधन से उनका पक्ष जानना चाहा, तो नो कमेंट का जवाब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
file photo - फोटो : अमर उजाला
जानकारी नहीं मिलने तक धरने से नहीं उठेंगे
ऐड ब्लॉक के अंदर कुलपति रूम के बाहर धरने पर बैठे दर्जनों छात्रों का कहना है कि जब तक विश्वविद्यालय प्रबंधन उनके सवालों का जवाब नहीं देगा, वे विरोध धरने से नहीं उठेंगे। विश्वविद्यालय से सीटें कम होंगी या नहीं, हम सिर्फ इस पर स्पष्ट स्थिति जानना चाहते हैं। बता दें कि इससे पहले छात्रसंघ अध्यक्ष समेत पांच सदस्य पिछले 10 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें