दिल्ली विश्वविद्यालय में शनिवार को नॉर्थ कैंपस स्थित कॉंफ्रेस सेंटर में ओपन डेज हाउस-फुल रहा। सुबह 10 बजे से 1 बजे तक के सत्र में वह शाम को चार बजे से सात बजे तक के सत्र में छात्रों व अभिभावकों की काफी भीड़ रही। कुछ छात्र जहां अपने अंक बताकर यह जानकारी लेते दिखे कि उनका दाखिला होगा या नहीं, तो कुछ कोर्स कॉबिनेशन को लेकर उलझन में था।
विज्ञापन
2 of 7
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
किसी को ईसीए व स्पोर्ट्स के दाखिले से संबंधित जानकारी चाहिए तो कोई नॉन कालिजिएयेट के दाखिला संबंधी नियमों को जानना था। डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि काँफ्रेस सेंटर में बीते चार दिनों से हो रहे ओपन डेज का शनिवार को आखिरी दिन था। सुबह व शाम केसत्रों में छात्रों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
3 of 7
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अवकाश होने के कारण अभिभावक भी बड़ी संख्या में कैंपस पहुंचे। अब अगला ओपन डेज सोमवार को नॉर्थ कैंपस स्थित खालसा कॉलेज में होगा। शनिवार को ओपन डेज में एक छात्र का सवाल था कि अस्सी फीसदी उसके अंक है उसका दाखिला कॉलेज में होगा या नहीं, इस पर छात्र को जवाब दिया गया कि उसे सबसे पहले आवेदन फॉर्म भरना चाहिए। साथ ही ज्यादा से ज्यादा कोर्सेज केलिए आवेदन करें।
4 of 7
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद से आए एक छात्र का सवाल था कि वह अपने पढ़े हुए कोर्सेज के अलावा किसी अन्य कोर्स में दाखिला ले सकता है। इस पर जवाब दिया गया कि वह कोर्स ना पढ़े होने पर भी कोर्स में आवेदन कर सकता है बस उसके अंकों में से 2.5 फीसदी की कटौती होगी।
विज्ञापन
5 of 7
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
अब कॉलजों में शुरू हुए ओपन डेज
आईपी कॉलेज ने शनिवार को अपने कॉलेज में ओपन डेज का आयोजन किया। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चले इस सत्र में लगभग 250 छात्राओं ने हिस्सा लिया। जहां छात्राओं ने अपनी दाखिले से जुड़ी उलझनों को दूर किया गया।
विज्ञापन
6 of 7
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
फॉर्म कैसे भरना, कॉलेज में कौन से कोर्सेज हैं, किस कोर्स में बेहतर कैरियर ऑपशन है, हॉस्टल के लिए कैसे आवेदन करना है, किसी कोर्स के लिए एंट्रेस होता है क्या, ऐसी जानकारी ली गई।
वहीं कॉलेज ने शनिवार अपनी हिंदी की वेबसाइट को भी लांच कर दिया। यह सुविधा हिंदी माध्यम छात्रों के लिए लाभप्रद होगी। ऐसा करने वाला आईपी कॉलेज पहला कॉलेज है। http://hindi.ipcollege.ac.in/ इस लिंक पर जाकर कॉलेज की हिंदी वेबसाइट पर पहुंचा जा सकेगा।