फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड रिजल्टः किसी फिल्म से कम नहीं है थर्ड टॉपर की कहानी, पढ़ाई के लिए हो गई मां से दूर

Sat, 19 May 2018 10:44 AM IST
मूर्ति दलाल/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
aditi mavi - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा शिक्षा बोर्ड से कक्षा-12 वाणिज्य संकाय में राज्य में तीसरा स्थान हासिल करने वाली फरीदाबाद की अदिति की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
aditi mavi - फोटो : अमर उजाला
उच्च शिक्षा हासिल करने की चाह अदिति के मन में बचपन से थी, मगर गांव अटाली के आसपास एक भी इंटर स्कूल न होने के कारण उसकी आगे की पढ़ाई पर एकबारगी तो जैसे ब्रेक लग गया था। हालांकि बेटी के बुलंद इरादों को उसका परिवार भी अच्छी तरह से पहचान गया। यही कारण रहा कि गांव अटाली के एमबीएल पब्लिक स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अदिति ने मां का घर छोड़ दिया और फरीदाबाद की संजय कालोनी में रहने वाले अपने मामा के घर पहुंचकर आगे की पढ़ाई शुरू की।
विज्ञापन

3 of 5
aditi mavi - फोटो : अमर उजाला
सोनिया चौक स्थित मावी मॉर्डन पब्लिक स्कूल के रिजल्ट में कॉमर्स संकाय की अदिति प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही है। कॉमर्स संकाय से बारहवीं की पढ़ाई करने वाली अदिति ने 500 में से 482 अंक प्राप्त किए हैं। कॉमर्स की पढ़ाई करने के लिए अदिति ने न सिर्फ अपने किसान पिता जितेंद्र का नाम रोशन किया है, बल्कि स्कूल को भी एक नया आयाम दिया है।

4 of 5
results - फोटो : अमर उजाला
अदिति ने अपने इस मुकाम के लिए माता-पिता, मामा और अध्यापकों को श्रेय दिया है। अदिति का कहना है कि वह सीए बनना चाहती है। अब दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम करुंगी।
भावुक गले से अदिति ने बताया कि यह मुकाम हासिल करने के लिए उसे अपना घर छोड़कर उस मां से दूर होना पड़ा, जिससे वह सबसे ज्यादा चाहती है। अदिति की मां कविता देवी का कहना है कि वह अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगी। परिवार की हालत ऐसी नहीं है कि उच्च शिक्षा दिलाई जा सके, मगर वह कुछ भी करेंगी, लेकिन बेटी के सपने को टूटने नहीं देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के सोनिया चौक पर स्थित अदिति ने मावी मॉर्डन पाब्लिक स्कूल में दाखिला लिया और पढ़ाई शुरू की। शुक्रवार शाम जैसे ही स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार प्रदेश बोर्ड परिणाम में अदिति के राज्य स्तर पर तीसरे नंबर में आने की सूचना मिली तो उनकी खुुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। स्कूल में पहुंचे मीडियाकर्मियों को प्रधानाचार्य खुशी-खुशी अदिति के बारे में जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें