फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब चालक हत्याकांड: जबरदस्ती कार में बैठे थे बदमाश, सीसीटीवी फुटेज से चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 08 Sep 2020 09:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
विज्ञापन
1 of 7
Cab driver murder case - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम से बुलंदशहर सवारी छोड़ने गए कैब चालक आफताब आलम की ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में रविवार रात बदमाशों ने नृशंस हत्या कर दी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल के पास पुलिस को आफताब बुरी तरह घायल अवस्था में मिले थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 7
कैब चालक आफताब का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्या और लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि सवारी बनकर कार में जबरन बैठे बदमाशों ने लूटपाट के बाद उससे मारपीट की। गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

3 of 7
कैब चालक का बेटा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी आफताब (42) पुत्र ताहिर हुसैन रविवार दोपहर करीब 3 बजे वह गुरुग्राम की युवती को बुलंदशहर लेकर गया था। वह वापस दिल्ली की तरफ निकला, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। रात करीब 12 बजे पुलिस को गश्त के दौरान आफताब की कार जीटी रोड पर स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल के पास मिली। कार में आफताब घायल अवस्था में पड़ा था। उसे अस्पताल जे जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

4 of 7
इसी कार में की थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
मामले में परिजनों ने हत्या और करीब 3500 रुपये और मोबाइल फोन लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक कैब में सवार हुए आरोपियों से किराये को लेकर आफताब का विवाद हुआ। आरोपियों ने उनकी किसी भारी व नुकीली वस्तु से गले व चेहरे पर हमला कर उसकी हत्या की। 
 
विज्ञापन

5 of 7
अस्पताल में पुलिस और डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
लुहारली टोल पर भी हुआ आरोपियों का विवाद
पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि आरोपी बादलपुर के आसपास के ही निवासी हैं। लुहारली टोल से कैब निकलने के दौरान आरोपियों का टोल कर्मियों से भी विवाद हुआ था। आरोपी खुद को स्थानीय बता रहे थे। टोल पर लगे  सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की तस्वीर दिख रही है। पुलिस इसी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
 
विज्ञापन

6 of 7
इसी कार में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला
मुंह और गले पर चोट के निशान 
बादलपुर कोतवाली के एसएसआई दीपक कुमार के मुताबिक  कैब चालक के सिर, मुंह और गले में चोट के निशान मिले है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मृतक का बेटा - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के पास कौन छोड़कर गया
आफताब की कैब अस्पताल से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर मिली है। कैब में चालक के बराबर वाली सीट पर आफताब था और सीट बेल्ट भी लगी हुई थी। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि आफताब की हत्या कहीं और की गई और कैब कोई और चलाकर अस्पताल ले जाने के इरादे से वहां लाया था। पुलिस सभी पहलुओं से वारदात का पता लगाने में जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें