मेट्रो स्टेशन
- फोटो : amar ujala
कम खुले, एंट्री-एक्जिट गेट
मेट्रो सेवाएं शुरू होने पर पहले दिन येलो लाइन पर अधिकतर स्टेशनों पर एक ही एंट्री गेट खुले। समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर-18, हैदरपुर बादली, जहांगीरपुरी, आदर्श नगर, आजादपुर, मॉडल टाउन, गुरु तेग बहादुर नगर, विश्वविद्यालय, विधानसभा, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, नई दिल्ली, राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, जोरबाग, दिल्ली हाट, आईएनए, एम्स, ग्रीन पार्क, हौज खास, मालवीय नगर, साकेत, कुतुब मीनार, छतरपुर ,सुल्तानपुर, घिटोरनी, अर्जन गढ़, गुरु दोणाचार्य, सिकंदरपुर, एमजी रोड, इफको चौक, हुडा सिटी सेंटर तक पहुंचने में भी मेट्रो नियत समय से 20-25 सेकेंड अधिक देर के लिए रुकी। हालांकि, मेट्रो प्रशासन ने पहले ही इसके बारे में जानकारी दे दी थी। साथ ही हर मेट्रो स्टेशन के खुलने वालों का डाटा डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद था।