गुरुग्राम से बुलंदशहर सवारी छोड़ने गए कैब चालक आफताब आलम की ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में रविवार रात बदमाशों ने नृशंस हत्या कर दी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल के पास पुलिस को आफताब बुरी तरह घायल अवस्था में मिले थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
2 of 8
Cab driver murder case
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, युवती को छोड़कर लौट रहे चालक आफताब हुसैन को कैब में बैठे आरोपियों पर संदेह हो गया था। फास्टैग में पैसा नहीं होने पर बेटे को फोन कर रिचार्ज करने को कहने के बाद बगैर कॉल काटे मोबाइल जेब में रख दिया था। 41 मिनट से अधिक की ऑडियो रिकॉर्डिंग में आरोपियों की आवाज कैद है।
विज्ञापन
3 of 8
कैब चालक का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है कि रिकॉर्डिंग में बातचीत के अलावा ‘जय श्रीराम’ बोलने के लिए कहने की आवाज भी सुनाई दे रही है। परिजनों के मुताबिक युवती पहले कई बार आफताब की कैब से गुरुग्राम से बुलंदशहर जा चुकी है। आफताब बुलंदशहर ईंटारोड़ी स्थित घर पर युवती को वापस छोड़कर घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने
4 of 8
अस्पताल में पुलिस और डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
शराब की पेशकश के साथ मजबह पर टीका-टिप्पणी
आफताब के रिश्तेदार तरबेज और बेटे साबिर का कहना है कि कैब में सवार हुए आरोपियों ने धर्म आदि को लेकर बातचीत शुरू कर दी थी। बेटे साबिर को आफताब को शराब की भी पेशकश करने और धर्म आदि को लेकर चर्चा करने की भी आवाज सुनाई दी। हालांकि यह सब बातें उन्होंने एफआईआर में नहीं लिखवाईं। उनका कहना है कि पुलिस ने उनसे कहा कि वह आगे इसे बयान में शामिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो बोला वही एफआईआर में लिखा गया।
विज्ञापन
5 of 8
कैब चालक आफताब का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
लुहारली टोल पर भी हुआ आरोपियों का विवाद
पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि आरोपी बादलपुर के आसपास के ही निवासी हैं। लुहारली टोल से कैब निकलने के दौरान आरोपियों का टोल कर्मियों से भी विवाद हुआ था। आरोपी खुद को स्थानीय बता रहे थे। टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की तस्वीर दिख रही है। पुलिस इसी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
6 of 8
मृतक का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
मुंह और गले पर चोट के निशान
बादलपुर कोतवाली के एसएसआई दीपक कुमार के मुताबिक कैब चालक के सिर, मुंह और गले में चोट के निशान मिले है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
7 of 8
इसी कार में हुई हत्या
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल के पास कौन छोड़कर गया
आफताब की कैब अस्पताल से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर मिली है। कैब में चालक के बराबर वाली सीट पर आफताब था और सीट बेल्ट भी लगी हुई थी। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि आफताब की हत्या कहीं और की गई और कैब कोई और चलाकर अस्पताल ले जाने के इरादे से वहां लाया था। पुलिस सभी पहलुओं से वारदात का पता लगाने में जुट गई है।
परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। लूट और हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपियों की तस्वीर लुहारली टोल के सीसीटीवी में कैद हुई है। उनकी पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास जारी हैं। पड़ताल में किराये के विवाद की आदि की बात सामने आ रही है। अन्य पहलुओं से भी जांच चल रही है। रिकार्डिंग सुनी है, उसमें किसी चने आदि बेचने वाले से बातचीत के दौरान वह शब्द सुनाई दिया है। - हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन