फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DND पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार कैब ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति की मौत

Mon, 04 Sep 2017 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
DND road accident
डीएनडी पर रविवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यमुना में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करके घर लौट रहे एक दंपति की बाइक को कैब ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपति की मौत हो गई। 
विज्ञापन

2 of 7
DND road accident
घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। रिश्तेदार की ओर से सेक्टर-20 कोतवाली में आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जानकारी जुटा रही है कि घटना के समय हेलमेट पहना था या नहीं।
विज्ञापन

3 of 7
DND road accident
सेक्टर-20 थाना कोतवाली प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि नई दिल्ली के नांगल राय डब्ल्यूजेड 1171 बी निवासी विनय कुमार प्रसाद (51) पुत्र सदानंद प्रसाद पत्नी अनुपमा के साथ सुबह करीब 7 बजे यमुना में मूर्ति विसर्जन के लिए नोएडा आए थे। 

4 of 7
DND road accident
मूर्ति विसर्जन करके वह दिल्ली लौट रहे थे। डीएनडी पार करके दिल्ली की ओर चले तो तेज रफ्तार एक्सेंट कैब चालक ने सदानंद की बाइक को टक्कर मार दी। घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान दंपति ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
DND road accident
जिस समय घटना हुई थी आरोपी चालक मौके पर ही खड़ा था। भीड़ जैसे ही घायलों को उठाने लगी थी तो आरोपी चालक ने कार में सवार यात्री को नीचे उतारा और कैब लेकर फरार हो गया।
 
विज्ञापन

6 of 7
DND road accident
आरोपी चालक जिस कार को चला रहा था वह कैथल में रजिस्टर्ड है और उसका मालिक वहीं का रहने वाला है। कार कोई और चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
DND road accident
मामले की तहरीर महिला के भाई आशीष कुमार की ओर से दी गई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है। प्रत्यक्षदर्शी एके सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान बाइक की स्पीड 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। जबकि कैब की स्पीड करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा रही थी। हादसे में व्यक्ति का पैर कट गया था। दोनों के सिर सड़क पर जाकर लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें