तय तो पहले ही हो गया था कि जुमे की नमाज के दौरान जमा मस्जिद पर लोगों को इकट्ठा होना है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह सजग और सतर्क थी। लेकिन जब जुमे की नमाज के बाद लोग जामा मस्जिद के बाहर हजारों के हुजूम में निकलने लगे तो सब कुछ बदला हुआ था। लोगों के हाथों में तिरंगा था, होठों पर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे।