फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलमपुर हिंसा: भर आई जैकेट कारोबारियों की आंखें, बोले- साल भर करते हैं तैयारी, इस बार नहीं आए ग्राहक

Thu, 19 Dec 2019 10:51 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Seelampur Jacket market - फोटो : अमर उजाला
देश के सबसे बड़ी जैकेट मार्केट सीलमपुर में मंगलवार को हुए बवाल का खासा असर पड़ा है। एकाएक मार्केट से ग्राहक गायब हो गए हैं। जैकेट कारोबारी स्थानीय लोगों से भावुक अपील कर रहे हैं कि वह शांति बताएं रखें। फिलहाल सर्दी का पीक सीजन चल रहा है। कारोबारियों का कहना है कि पूरे साल तैयारियां करने के बाद सबसे अधिक ऑर्डर इसी समय मिलते हैं, लेकिन मंगलवार को हुए बवाल के बाद बाहर से आ रहे कई बड़े कारोबारी बीच रास्ते से ही वापस लौट गए हैं। इसे लेकर जैकेट कारोबारी खासे चिंतित है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Seelampur market - फोटो : Social Media
सीलमपुर इलाके में मंगलवार को हुए बवाल के बाद बुधवार को ज्यादातर कारोबारियों ने अपनी दुकानें तो खोल दीं, लेकिन मार्केट से ग्राहक नदारद दिखाई दिए। सीलमपुर में उपद्रव की सूचना के बाद से ग्राहक यहां आने से परहेज कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 5
Seelampur market - फोटो : Social Media
सीलमपुर में जैकेट की फैक्टरी चलाने वाले मोहम्मद कैस बताते हैं कि सीलमपुर जैकेट मार्केट देश का सबसे बड़ा जैकेट का मार्केट है, यहां जैकेट बनाने के अलावा चीन से जैकेट आयात किए जाते हैं। देश के कई राज्यों के अलावा नेपाल व बांग्लादेश तक से होलसेलर माल लेने के लिए आते हैं। मंगलवार को अचानक हुए बवाल के बाद पूरा मार्केट एकदम बंद पड़ गया है। 

 

4 of 5
seelampur protest - फोटो : अमर उजाला
पूरे देश में संदेश चला गया कि सीलमपुर में बवाल के बाद हालात खराब हो गए हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले ग्राहक बीच रास्ते से ही लौट गए। कैस ने बताया कि उनकी एक पार्टी लखनऊ से आती है। मंगलवार को वह दिल्ली आ भी गए थे, लेकिन हालात देखकर वह वापस लौट गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बवाल के बाद ठंडा पड़ा सीलमपुर बाजार - फोटो : अमर उजाला
हाजी यूनुस के मुताबिक उनकी भी कई पार्टियों (बड़े ग्रहक) ने फिलहाल हालात सामान्य होने तक दिल्ली आने से मना कर दिया है। यूनुस बताते हैं कि यदि थोड़ा सा भी समय निकला तो उनका पूरे साल का तैयार माल रखा का रखा ही रह जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें