फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हो रही आफत की बारिश, शहर में जगह-जगह भरा पानी

Mon, 16 Jul 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
delhi rain - फोटो : ani
राजधानी में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से फिर भीषण जलभराव के हालात बन गए। नई दिल्ली समेत अधिकतर इलाकों की सड़कें और कॉलोनिया जलमग्न हो गईं। कनाट प्लेस स्थित मिंटो ब्रिज के नीचे जलभराव होने से फिर बस डूब गई। ये हालात देखकर लगा कि किसी भी विभाग ने गत शुक्रवार को हुई बारिश के बाद हुई समस्याओं से कोई सबक नहीं लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
delhi rain
दिल्ली सरकार, तीनों नगर निगम और अन्य विभागों के बड़े-बड़े दावों को हवाई साबित करते हुए सोमवार को छोटी सड़कें एवं गलियां ही नहीं, बल्कि कनाट प्लेस, डीडीयू मार्ग, आईटीओ, आश्रम, लाजपत नगर, आनंद विहार, करोल बाग, कश्मीरी गेट, दरियागंज, चांदनी चौक, प्रगति मैदान, मथुरा रोड, आरके आश्रम, कुतुब रोड आदि इलाकों में प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं। 

कनाट प्लेस में मिंटो ब्रिज के नीचे डूबी बस में सवार लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों के सहारे बाहर निकाला गया। डीडीयू मार्ग और उसके दोनों ओर की कॉलोनियों में भी घुटनों तक पानी जमा हो गया। यहां दिल्ली सरकार के स्कूल में भी करीब दो फुट पानी भर गया। स्कूली बच्चों को पानी से निकलने में भारी दिक्कत हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
delhi rain
उनकी ड्रेस भी भीग गई। डीडीयू मार्ग पर भी घुटनों तक पानी जमा होने के कारण कई कारें एवं दोपहिया खराब हो गए। यहां इतना अधिक पानी था कि ये वाहन बंद हो गए। इससे लोगों को खासी दिक्कत सामना करना पड़ा। पानी निकालने के लिए एक पंप चल रहा था, लेकिन उसकी स्थिति भी सही नहीं थी। वह पानी बाहर निकालने के बजाय आधे से अधिक वहीं फेंक रहा था।

4 of 5
delhi rain
भाजपा-आप की लड़ाई का खामियाजा : माकन 
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि मानसून की शुरुआत में ही सड़कों पर पानी भर गया और नाले व नालियों ओवरफ्लो हो गई हैं। इससे लोगों की जिंदगी दूभर हो गई है। उन्हें भाजपा और आप की लड़ाई का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी दिल्ली के लोगों को मानसून के मौसम का लुत्फ उठाने की बजाय परेशानी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि आप की दिल्ली सरकार और भाजपा शासित नगर निगमों ने बारिश से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए। दिल्ली सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए उपराज्यपाल और अधिकारियों से लड़ाई का दिखावा कर रही है, वहीं मोदी सरकार स्वच्छ भारत की तो बात करती है, नगर निगम दिल्ली को साफ रखने में नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rain in delhi
सोमवार को विभिन्न इलाकों में लगभग 32 मिमी बारिश दर्ज की। रिज केंद्र में 038.6, लोदी रोड में 030.8 मिमी, आयानगर में 001.7, मुंगेशपुर में 018.0 मिमी व पीतमपुरा में सबसे अधिक 068.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सोमवार को लुढ़ककर कर 34.1 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 20 जुलाई के बाद तापमान 33 डिग्री सेल्सिस तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें