फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई घर में रखी इस चीज से आपके घर कभी नहीं फटकेंगे मच्छर, सिर्फ चंद मिनट में तैयार करें नुस्खा

Mon, 17 Sep 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
mosquito
मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए लोग अपने घरों में कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं। जानलेवा बीमारियों जैसे डेंगू, चिकन गुनिया और मलेरिया से बचने के लिए लोग कई तरह के क्वाइल, टिकिया या फिर लिक्वड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें पाए जाने वाले कैमिकल मच्छर भगाने के साथ-साथ छोटे बच्चों के लिए कितने नुकसानदायक हैं यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
इस जो कैमिकल का इस्तेमाल होता है उसमें डीएथिलीन, मेलफो कवीन है, और वो फॉस्फीन है, ये तीन खतरनाक केमिकल इसमें इस्तेमाल होते हैं। यह तीनों कैमिकल यूरोप और अमेरिका समेत छप्पन देशों में बैन हो चुके हैं। करीब बीस साल से इन्हें बंद है। ये कैमिकल मच्छर भगाने के साथ-साथ शरीर के लिए काफी नुकसानदेह है। धीरे-धीरे इसका असर सीधे हमारे फेफड़ों पर पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 6
mosquito
आज हम एक ऐसा प्राकृतिक उपाय जानेंगे जो कि घर से मच्छर भगाने के साथ-साथ हमारे शरीर पर किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इस उपाय से 10 से 15 सेकेंड में मच्छर भगा देगा। 

4 of 6
तेज पत्ता
तेज पात के पत्ते यानि तेज पत्ता, यह पत्ता मच्छर भगाने के साथ-साथ हमारे दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आने वाली खुशबू हमारे सिरदर्द को दूर करती है। साथ ही मानसिक संतुलन को ठीक रखता है। आपको दो से तीन तेज पत्ते लेने होंगे। इसके अलावा एक कटोरी में नीम का तेल लें। जो आपको मार्केट से मिल जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
neem oil
एक कटोरी में नीम का तेल डाल लें, इसमें बारीक पिसा हुआ एक चम्मच कपूर मिक्स कर लें। अच्छे से मिलाने के बाद तीन पत्तों पर रुई की मदद से दो-दो बूंद डाल लें, इसे रुई की मदद से फैला लें। इसके बाद इसे जला दें, 10 से 15 सेकेंड में आपके घर से यह नुस्खा मच्छर भगा देगा। इस पत्ते ने निकलने वाला धुआं फास्ट कार्ड की तरह काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसके बाद आप एक दीया लें, इस दीये में नीम का तेल भर लें। इसमें रूई की एक बत्ती लगा दें। इसे जला दें। जहां आप सोएंगे वहां इसे 10 मिनट तक जलने के बाद घर के गेट बंद कर लें, क्योंकि इससे दीये के जलने के बाद ही मच्छर आपके यहां से गायब हो जाएंगे। फिर आप घर के दरवाजे बंद कर लें। इस उपाय से आपके शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें