फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ 11 मौतों के कारणों से उठ सकता है पर्दा, आज आएगी पीएम रिपोर्ट

Tue, 10 Jul 2018 08:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
burari death case - फोटो : अमर उजाला
बुराड़ी इलाके में एक साथ 11 लोगों की मौत के मामले में पुलिस मंगलवार को पर्दा उठा सकती है। दरअसल, पुलिस को सभी 11 लोगों की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल सकती है। हालांकि विसरा रिपोर्ट के लिए पुलिस को अभी लंबा इंतजार करना होगा। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतकों की मौत के सही कारणों का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
burari death case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों की मानें तो शुरूआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही डॉक्टरों ने बता दिया था कि सभी 11 लोगों की मौत फांसी लगाने के कारण हुई। इनमें बुजुर्ग नारायण देवी की मौत आंशिक रूप से फांसी लगाने से हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतकों के शरीर में ऐसा कुछ नहीं मिला था कि जिससे पता चले कि इन लोगों ने फांसी लगाने से पूर्व कुछ जहरीला पदार्थ खाया था या नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
burari death case - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इसका सही पता विसरा रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने एफएसएल की टीम को विसरा जांच के लिए भेजा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि लगभग पूरा केस सुलझा हुआ है। बस औपचारिकताओं की कमी है। विसरा रिपोर्ट और पीएम रिपोर्ट से यह सारी चीजें साफ हो जाएंगी। वहीं, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल से भी पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। वहीं, पुलिस मामले में अब तक 200 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। 

 

4 of 5
burari death case - फोटो : हिमांशु सोनी
पुलिस को मिली प्रियंका की निजी डायरी
मामले की छानबीन कर रही पुलिस को घर से प्रियंका की एक निजी डायरी मिली है। करीब आठ-दस साल पुरानी डायरी में प्रियंका की निजी जिंदगी के अध्याय लिखे हुए हैं। प्रियंका ने डायरी में अपने अधूरे प्यार का जिक्र करते हुए अपने मामा ललित से माफी भी मांगी है। डायरी में प्रियंका ने अपने स्कूल के दोस्त का जिक्र करते हुए उससे प्यार का जिक्र किया है।

लड़का मॉडल टाउन का रहने वाला है और अब मकान खाली करके जा चुका है। डायरी में बार-बार प्रियंका अपने मामा ललित से माफी मांगती है। हालांकि बाद में वह उस लड़के को भूल जाने का भी जिक्र करती है। बता दें कि मांगलिक प्रियंका का रिश्ता नहीं हो पा रहा था। बड़ी मुश्किल से उसका रिश्ता देखकर 17 जून को सगाई की गई। मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन 11 मौतों का प्रियंका की डायरी से कोई लेना-देना नहीं है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए पहुंची - फोटो : अमर उजाला
सामने आए दो और नए सीसीटीवी फुटेज
छानबीन के दौरान दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के हाथ 20 जून का एक सीसीटीवी फुटेज लगा है। जिसमें संत नगर मेन मार्केट की एक दुकान से घर की दोनों लड़कियां नीतू और मोनू दुपट्टा खरीदती हुई दिख रही हैं। भुवनेश के गले में जो दुपट्टा मिला था, उसे उसकी बेटियां ही खरीदकर लाई थी। वहीं, दूसरी फुटेज 30 जून की शाम की है।

इस दिन इसी मार्केट से नीतू, ध्रुव और शिवम को एक दुकान पर ले जाकर दो जोड़ी स्कूल के जूते दिलवाए थे। 800 रुपये का बिल बना था। 500 रुपये देकर नीतू ने 300 रुपये बाद में देने की बात कही थी। दोनों ही फुटेज दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने दोनों को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें