फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 घर 11 मौत: फंदे पर लटकने से पहले घर में मौजूद था 12वां शख्स, आखिर कौन था वो?

Wed, 04 Jul 2018 09:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस बुराड़ी हाउस में 12वें व्यक्ति की उपस्थिति की संभावना की जांच कर रही है। पुलिस को लगता है कि जहां रविवार को एक ही परिवार के 11 सदस्यों की डेडबॉडी मिली है, वहां कोई और भी हो सकता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : हिमांशु सोनी
घटना के बाद घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। जिसे लेकर एक जांच अधिकारी ने कहा कि मुख्य दरवाजा खुला होने का 2 कारण हो सकता है। पहला कि मृतकों को लगता था कि मोक्ष प्राप्ती के समय घर का मुख्य दरवाजा खुला होना चाहिए, जिससे महाशक्ति घर के मुख्य द्वार से अंदर आ सके और वो इन्हें मोक्ष की ओर ले जाए। इसके अलावा दूसरा कि घटना के समय घर में एक 12वां व्यक्ति भी मौजूद था।
विज्ञापन

3 of 6
burari death case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि कमरे में से एक से हाथों से लिखा हुआ 2007 का एक रजिस्टर मिला है। अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार रजिस्टर में जिस तरह की बातें लिखी हुई है उससे लग रहा है कि ललित व उसकी पत्नी टीना ने ही सभी लोगों की जान ली है। बड़ पूजा केबहाने जान ले ली। पुलिस को मिले तीसरे रजिस्टर में ललित ने लिखा हुआ है कि उसकेमन में धारणा आती थी कि घर केकाम क्यों नहीं हो रहे हैं। काम में रूकावट आ रही हैं।  

4 of 6
घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्यों को कहता था कि घर में ईश्वरी सहायता आ रही है। मन में झांक कर देखों। में बाधित हूं कि कामों में बाधा क्यों आ रही है। ईश्वरी शक्ति घर में है मगर परिवार के लोग बाहर जाते हैं। ज्ञान ही ईश्वरी सहायता मिलेगी। घर के लोग प्रायश्यित नहीं करते। घर में इतनी ईश्वरी शक्ति है कि पुरानी दुकान नहीं हो जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : जी पाल
परिवार के लोग लापरवाही करते हैं। इस कारण बड़ पूजा करनी पड़ेगी। बड़ पूजा की जानकारी ललित व टीना को थी।  रजिस्टर में साफ लिखा हुआ है कि पीड़ित परिवार दूसरे धर्म व विचारधार से सख्त नफरत करते थे। पूरा परिवार हनुमान को बहुत मानता था। पूरा परिवार दिन में तीन बार सुबह आठ बजे, दोपहर 12 बजे और 10 बजे हनुमान चालीसा पढ़ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर में शिव व दुर्गा की मूर्ति भी मिली हैं। पीड़ित परिवार का घर एक आम हिंदू परिवार की तरह है। अपराध शाखा अधिकारियों के अनुसार पीड़ित परिवार केबारे में व खुदकुशी करने का राज रजिस्टर से ही खुल रहा हैऔर रजिस्टर ही एक जरिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें