फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराड़ी केस में दिनेश और सुजाता को लेकर बड़ा खुलासा, इसलिए पूजा में नहीं हुए शामिल!

Mon, 09 Jul 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
burari death case - फोटो : जी पाल
बुराड़ी इलाके में एक साथ 11 लोगों की मौत का रहस्य अभी भी बरकरार है। अभी तक की जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि ललित व उसकी पत्नी ने अपने अंधविश्वास के चलते पूरे परिवार को पूजा के बहाने फांसी पर लटकवा दिया। घर से मिले सभी रजिस्टर, डायरी व नोट्स में इस पूरी बड़ पूजा अनुष्ठान का जिक्र है। 
विज्ञापन

2 of 7
burari death case - फोटो : अमर उजाला
मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यदि मान भी लिया जाए कि ललित पर पिता की आत्मा आती थी तो पिता ने अपने सबसे बड़े बेटे दिनेश चुंडावत और दूसरी बेटी सुजाता को पूजा में शामिल होने के लिए क्यों नहीं कहा। क्या इसके पीछे कोई राज है। भाटिया परिवार के घर से मिले सभी कागजात में दोनों का कहीं भी जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
burari death case - फोटो : अमर उजाला
वहीं 11 लोगों की मौत के बाद बहन-भाई ने भी भाई पर पिता की आत्मा आने की जानकारी होने की बात से इंकार किया था। अब सवाल यह उठता है कि क्या पिता की आत्मा जानबूझकर दिनेश व सुजाता को नजरअंदाज कर रही थी। कहीं ऐसा तो नहीं है कि दिनेश और सुजाता को परिवार के इस अनुष्ठान की जानकारी थी। 

4 of 7
burari death case - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक आत्महत्या के बाद परिवार ने जानबूझकर उसे मानने से इंकार कर दिया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि दिनेश के अलावा उसकी पत्नी करुणा व दोनों बच्चे विम्मी और प्रशांत सिंह उर्फी अंशु को इसकी जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन

5 of 7
घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं सुजाता के पति प्रवीन नागपाल व उसके बच्चे केतन व गुड्डू ने भी इस तरह की जानकारी होने से इंकार किया है। परिवार के 11 लोगों की मौत के बाद लगातार सुजाता व दिनेश सबकी अज्ञात शख्स द्वारा हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
burari death case - फोटो : अमर उजाला
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुजाता और दिनेश के वापस दिल्ली आने पर इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। अगर आत्मा आने और पूजा-पाठ की उनको जानकारी थी तो क्यों नहीं इसकी जानकारी दी गई। यदि पता होने पर इन लोगों ने समय पर जानकारी दी होती तो शायद परिवार जिंदा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
burari death case - फोटो : विवेक निगम
बता दें कि परिवार का बड़ा बेटा दिनेश परिवार के साथ कोटा, राजस्थान में रहता है, जबकि सुजाता पानीपत में रहती है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट के बाद परिवार के लोगों की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें