फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 घर 11 मौतें: बच्चे फंदा लगाने के लिए नहीं थे तैयार, निशान बता रहे अलग दास्तान

Tue, 03 Jul 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
burari death case - फोटो : जी पाल
राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में एक घर में 11 मौतों के रहस्य से धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है। सभी डेडबॉडी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। हालांकि अभी तक इस मामले का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इसे सुसाइड मान रही है लेकिन भाटिया परिवार के सदस्य इसे बड़ा षड्यंत्र मान रहे हैं। आइए जानते हैं बच्चों की मौत को लेकर क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट...
विज्ञापन

2 of 6
burari death case - फोटो : जी पाल
बताया जा रहा है कि शरीर पर मौजूद निशान देखकर डॉक्टरों को अंदेशा है कि प्रियंका सहित चारों बच्चे आत्महत्या के लिए तैयार नहीं थे। शायद यही वजह रही होगी कि इनके हाथ-पैर भी टेलिफोन के तार और प्लास्टिक की रस्सी से ज्यादा ताकत से बांध दिए थे। इसके कारण शरीर पर गहरे निशान भी आए। 
विज्ञापन

3 of 6
burari death case - फोटो : जी पाल
नए जूते पहनकर स्कूल जाना चाहता था ध्रुव 
पोस्टमार्टम हाऊस में मौजूद परिजनों ने बताया कि कुछ ही दिन पहले ध्रुव और शिवम नए जूते खरीदकर लाए थे। ये 10 जुलाई से स्कूल भी जाने वाले थे। इसलिए इन्होंने स्पोर्ट्स और ड्रेस के जूते खरीदे थे, रोते हुए परिजनों ने कहा कि अब ये जूते किस काम के। 

4 of 6
घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने शरीर का परीक्षण शुरू किया तो उसकी पीठ पर कई जगह लाल निशान थे। हालांकि फॉरेसिंक विशेषज्ञ इसकी कई आम वजह भी मान रहे हैं। इनका कहना है कि ज्यादा देर हाथ-पैर बंधा होने की वजह से भी निशान आ सकते हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि बुराड़ी के घर से मिले 11 शवों में चार लड़के-लड़की भी शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बुराड़ी में 11 लोगों की मौत मिस्ट्री - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका के अलावा नीतू, मीनू, ध्रुव और शिवम के हाथ-पैर पर गहरे निशान पाए गए हैं। इनके हाथ-पैर बांधने के लिए टेलिफोन का तार और प्लास्टिक की रस्सी का इस्तेमाल किया था। यही नहीं सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों के गले की हड्डी भी टूटी पाई है। हालांकि मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के फॉरेसिंक विभाग ने आधिकारिक पुष्टि से इंकार किया, लेकिन पहचान छिपाने की शर्त पर एक डॉक्टर ने बताया कि 10 लोगों के गले पर फंदे के निशान पाए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि प्रियंका के गले पर गहरा निशान देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
burari death case - फोटो : जी पाल
कल्ट सुसाइड से जोड़ रहे डॉक्टर 
एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि भारतीय संस्कृति में मृतक को सम्मान दिया जाता है। इसलिए बुराड़ी के घर में मृतक मिले सभी सदस्यों पर टिप्पणी करना गलत होगा, लेकिन इस पूरे केस को देखने से पता चलता है कि मामला कल्ट सुसाइड से जुड़ा हो सकता है। कल्ट स्यूसायड के तहत अक्सर लोग विश्वास रखते हैं कि भगवान ने आपको जीवन दिया है और अब समय आ गया है ये जीवन उन्हें वापस करने का, लेकिन चिकित्सीय जगत में इसे केवल एक न्यूरो मनोरोग कहा जाता है। कोई भी विचारधारा इतनी भयावह नहीं हो सकती कि हंसते-खेलते पूरे परिवार को तबाह कर जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें