फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 घर 11 मौतेंः घर से ले जाते वक्त भाटिया परिवार के कुत्ते टॉमी का हुआ ये हाल, यहां चल रहा इलाज

Tue, 03 Jul 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
burari death case - फोटो : अमर उजाला
बुराड़ी में भाटिया परिवार के 11 लोगों की संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद से उनका कुत्ता टॉमी भी सदमे में है। उसका नोएडा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
burari death case - फोटो : अमर उजाला
नोएडा सेक्टर-55 में कुत्तों के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल के संचालक संजय महापात्रा ने बताया कि टॉमी, पिटबुल-इंडियन मिक्स प्रजाति का कुत्ता है। उन्होंने बताया कि मीडिया के जरिये उन्हें भाटिया परिवार के साथ हुए दर्दनाक हादसे का पता चला। साथ ही ये भी मालूम हुआ कि उनके छत पर एक कुत्ता बंधा हुआ है, जिसकी हालत बहुत खराब है।
विज्ञापन

3 of 5
burari death case - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उनकी टीम बुराड़ी दिल्ली में मौके पर पहुंची। टीम ने दिल्ली पुलिस की मदद से रविवार शाम कुत्ते को घर की छत से लिया। हालांकि उन्हें इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। टॉमी किसी भी हालत में वो घर छोड़ने को तैयार नहीं था। बेजुबान जानवर का दर्द इसी से समझा जा सकता था कि जब उसे घर से ले जाया जा रहा था तब उसकी आंखों से आंसू निकल रहे थे जिसे देखकर लोग भी भावुक हो गए।

4 of 5
burari death case - फोटो : अमर उजाला
टॉमी सबसे ज्यादा ललित से जुड़ा हुआ था और उसके जाने के बाद टॉमी ने खाना बंद कर दिया था। वह सिर्फ पानी पी रहा था। इसके बाद उसे नोएडा के सेक्टर-पांच स्थित संस्था के क्लीनिक पर ले कर आए। बताया जा रहा है कि जिस वक्त उसे क्लीनिक लाया गया वह 108 डिग्री बुखार में तप रहा था। इलाज के बाद सोमवार को उसका बुखार कम हुआ है और उसकी हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
burari death case - फोटो : अमर उजाला
उसने सोमवार को थोड़ा बहुत खाना भी खाया। हालांकि वह अब भी बहुत दुखी प्रतीत हो रहा है। संजय महापात्रा के अनुसार कुत्ता बहुत संवेदनशील होता है। वह कुछ बोल नहीं सकता लेकिन उसे भी इस हादसे से काफी दुख पहुंचा है। विशेषज्ञों की देखरेख में कुत्ते का इलाज जारी है। उसकी हालत में सुधार होने के बाद उसे पीपुल्स फॉर एनीमल (पीएफए) के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें