फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार, 12 संदिग्धों से पूछताछ, योगेश राज और शिखर फरार

Fri, 14 Dec 2018 07:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के स्याना में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी योगेश राज समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में पुलिस अब तक 13 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इस महीने की तीन तारीख को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोकशी को लेकर हुए बवाल के दौरान चली गोली से इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और एक अन्य युवक सुमित की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला
स्याना के थाना प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में नामजद गांव खादमोहन नगर के सौरभ को अंबेडकर पार्क से और गांव चिंगरावठी के रमेश जोगी को बुगरासी रोड स्थित लोहा पुल से शाम को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि फरार अन्य आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
प्रदर्शनकारियों ने वाहन को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
वहीं गुरुवार को पुलिस ने करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है। उनकी शिनाख्त और वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। स्याना में हुए बवाल की गुत्थी अब भी अनसुलझी है। मामले में पुलिस अब तक नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और न ही कोई ऐसा तथ्य पुलिस के हाथ लगा है, जिससे साफ हो सके कि किसने किसको गोली मारी है। पुलिस अब तक मृतक इंस्पेक्टर की लाइसेंसी पिस्टल को भी बरामद नहीं कर सकी है।

4 of 5
योगेश राज - फोटो : अमर उजाला
 आरोपियों की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं, जो लगातार  दबिश दे रही हैं। आरोपियों के घरों से लेकर रिश्तेदारों तक पुलिस पहुंच चुकी है। स्याना सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। कुछ की शिनाख्त हो चुकी है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yogesh raj - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बवाल के मुख्य आरोपी बनाए गए बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज समेत भाजयुमो स्याना के नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल की गिरफ्तारी 11 दिन बाद भी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि इनपुट मिल रहे हैं, साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। सूत्रों की मानें तो दोनों आरोपियों को संगठन का संरक्षण मिल रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें