फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा: शहीद इंस्पेक्टर सुबोध की पत्नी, बहन और बेटे के वो 4 बयान जो भावुक कर देंगे

Tue, 04 Dec 2018 05:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
inspector subodh kumar - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर में गोकशी की अफवाह में फैली हिंसा में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिवार में गम का माहौल है। इस दौरान जहां उनकी पत्नी उनके शव को देखकर बार-बार भावुक हो रही थीं, वहीं उनके बेटे ने भी हिंसा पर बड़ी बात कही। हम आपको उनके परिवार के ऐसे ही 4 बयान बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर कोई भी भावुक हो जाए....
विज्ञापन

2 of 5
इंस्पेक्टर की पत्नी रजनी बिलखती हुई - फोटो : अमर उजाला
पत्नी का बयानः

आप मुझे उनके पास जाने दो, वो बिल्कुल सही हो जाएंगे। मुझे छूने तो दो उनको, कहां हैं वो। देखो मुझे उनके पास जाना है, मैं हाथ जोड़ती हूं। एक मिनट के लिए जाने दो बस, मैं उनको छुऊंगी बस और वो ठीक हो जाएंगे। बेशक मुझे कुछ भी हो जाएगा, लेकिन वो ठीक हो जाते हैं, मेरा विश्वास मानो। जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी रजनी बार बार यही बात दोहरा रही थीं और बेसुध हो रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
सुबोध कुमार सिंह की बहन मनीषा - फोटो : अमर उजाला
बहन बोलीं मुख्यमंत्री कर रहे गऊ...गऊ
जांबाज पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत पर उनकी बहन मनीषा का गुस्सा फूट पड़ा। मनीषा ने रोते हुए कहा कि मैंने भाई खोया है। मुख्यमंत्री गऊ...गऊ.. कर रहे हैं। वो खुद रक्षा नहीं कर पा रहे तो हम लोग क्या करेंगे। शर्म आनी चाहिए उन्हें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारे परिवार से मिलने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि गऊ हमारी माता है। हम मानते हैं, लेकिन उस माता के लिए हमारे भाई (सुबोध कुमार) ने अपनी जान दी है।

4 of 5
शहीद इंस्पेक्टर का बेटा अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
बेटे अभिषेक ने कही ये बात
इंस्पेक्टर के बेटे अभिषेक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, मेरे पिता चाहते थे कि मैं एक अच्छा नागरिक बनूं जो समाज में धर्म के नाम पर हिंसा नहीं फैलाता। आज मेरे पिता ने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर अपनी जान गंवा दी। अब कल किसके पिता अपनी जान गंवाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंस्पेक्टर के परिजन बिलखते हुए - फोटो : अमर उजाला
तिरंगे में लिपटे शव को देख बोली पत्नी

मेरे पति को लौटा दो...मेरे पति को लौटा दो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें