फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें कौन है बुलंदशहर हिंसा का मुख्यारोपी योगेश राज, FIR के बाद भी करवा दिया बवाल

Tue, 04 Dec 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
yogesh raj - फोटो : अमर उजाला
3 दिसंबर के दिन यूपी के बुलंदशहर में गोकशी की अफवाह की वजह से फैली हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई। इंस्पेक्टर की मौत के बाद एक्शन मोड में आई यूपी पुलिस ने इस मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाया है और उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
yogesh raj - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और 87 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर चुकी है। मुख्य आरोपी योगेश पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि जब योगेश थाने में गोकशी की रिपोर्ट लिखवाने गया था तो कोतवाली के प्रभारी सुबोध कुमार ने उसे समझाने की भी कोशिश की थी पर वह नहीं माना।
विज्ञापन

3 of 5
yogesh raj - फोटो : अमर उजाला
एफआईआर के मुताबिक लोग शांत हो गए थे लेकिन उसने हिंसा भड़कायी। हालांकि पुलिस ने तो योगेश के संगठन को लेकर चुप्पी साध रखी है और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

4 of 5
इज्तमा से लौटते लोग - फोटो : अमर उजाला
2016 में बना था बजरंग दल संयोजक
बता दें कि मुख्य आरोपी योगेश राज पहले एक प्राइवेट नौकरी करता था। साल 2016 में उसे बजरंग दल का संयोजक बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इज्तमा से लौटते लोग - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिनों बाद उसने नौकरी छोड़कर खुद को पूरी तरह संगठन के लिए समर्पित कर दिया। जानकारी के अनुसार योगेश के घर की दीवार पर अखंड भारत का नक्शा है जिसमें भारत कब-कब विभाजित हुआ उसका भी जिक्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें