फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा: एक वीडियो ने खोल दी सारी पोल, फिर फौजी ने बताया सारा सच ?

Mon, 10 Dec 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बुलंदशहर के स्याना की चौकी चिंगरावठी पर हुए बवाल के जांच एसआईटी कर रही है। इसमें स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की गोली लगने से मौत हो गई थी।  वहीं, बुलंदशहर पुलिस ने दावा किया था कि फौजी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू ने इंस्पेक्टर को गोली मारी थी। जीतू को जम्मू से गिरफ्तार कर मेरठ लाया गया और पूछताछ की गई। 
विज्ञापन

डेढ़ घंटे में 50 बार देखी बवाल की वीडियो

2 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि इस दौरान वह पहले तो खुद को निर्दोष बताते हुए मौके पर मौजूदगी की बात से इंकार करता रहा। लेकिन, जब उसे वीडियो फुटेज व अन्य चीजें दिखाई गईं तो उसने हंगामे में शामिल होने की बात कबूल की। उसने बताया कि वह घर से श्रीनगर स्थित अपनी यूनिट जाने के लिए निकला था। लेकिन, हंगामा होता देख वह रुका और अपने दोस्तों के साथ शामिल होकर केवल नारेबाजी की थी। पूछताछ के दौरान वह बार बार खुद को निर्दोष बताता रहा, साथ ही फायरिंग के बाबत पूछने पर उसने उस वक्त मौके पर नहीं होने की बात कही। 
विज्ञापन

12.50 पर निकलने की बात कही, लेकिन नहीं था सबूत

3 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान जीतू ने बताया कि वह हंगामे के दौरान दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर मौके से निकल गया था। उसका कहना था कि उसे गुलावठी से दिल्ली जाने के लिए बस पकड़नी थी। अधिकारियों ने जब इस बाबत उससे सुबूत मांगा तो 12.50 पर घटनास्थल पर मौजूदगी न हो पाने का कोई तथ्य वह नहीं दे सका। 

4 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं जांच एजेंसियां घंटों पूछताछ के बाद भी जीतू से यह नहीं कबूलवा सकीं कि उसने गोली मारी है। एसटीएफ और एसआईटी के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान जीतू ने प्रदर्शन के दौरान घटना स्थल पर होने की बात को स्वीकार किया है और जांच में भी इस तथ्य की पुष्टि हुई है। वहीं इंस्पेक्टर को गोली मारने के मामले में जीतू वहां मौजूद न होने की बात कह रहा है। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियां भी प्रारंभिक जांच में जीतू द्वारा इंस्पेक्टर को गोली मारे जाने की पुष्टि नहीं कर रही हैं। गोली किसने मारी है, अभी इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फौजी का हत्या से इंकार

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी एसटीएफ लखनऊ अभिषेक सिंह का कहना है कि बुलंदशहर की घटना में फौजी जीतू उर्फ जितेंद्र ने यह बात कबूली है कि जब पुलिस चौकी पर भीड़ एकत्र हो रही थी तो वह मौके पर मौजूद था। यह बात तथ्यात्मक रूप से भी सही पायी गई कि जितेंद्र मौके पर था। जो अन्य आरोप हैं उनकी जांच आगे विवेचना में शामिल की जाएगी। राष्ट्रीय राइफल 22 की यूनिट ने टीम गठित कर उसे हैंडओवर किया है। वह वहां पर भीड़ का हिस्सा था। पूछताछ में यही बताया कि गांव के अन्य लोग वहां गए थे तो वह भी गया था। 
विज्ञापन

लोकेशन और सीडीआर खोलेगी जीतू का सच और झूठ

6 of 7
फौजी जीतू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में बार बार जीतू दोपहर 12.50 बजे घटनास्थल से निकलने की बात कह रहा है। वहीं, अब पुलिस जीतू की सीडीआर औैर लोकेशन निकलवा कर छानबीन करेगी। जिससे साफ हो सकेगा कि घटना के वक्त उसके मोबाइल फोन के आधार पर लोकेशन किस स्थान की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की होगी फॉरेंसिक जांच

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में सामने आया है कि पुलिस जीतू के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच भी कराए जाने की तैयारी कर रही है, ताकि यदि उसने कुछ भी फोन से डिलीट किया है तो वह सामने आ सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें