Subodh Kumar Rathore
कार का दरवाजा खुला होने के कारण इंस्पेक्टर सिर के बल कार से जमीन पर लटक गए थे। बलवाइयों ने इसके बाद इंस्पेक्टर की गाड़ी में आग लगा दी और भाग खड़े हुए। गाड़ी में आग लगने के दौरान इंस्पेक्टर उसमें मौजूद बताए जा रहे हैं। आग लगते ही कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और इंस्पेक्टर को बाहर निकाला। बताया गया कि आग लगने के कारण इंस्पेक्टर के पैर का एक जूता भी जल चुका था। हालांकि अधिकारी अभी इस बाबत पुष्टि नहीं कर रहे हैं।