bulandshahr violence
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने स्याना क्षेत्र से दोनों आरोपियों को दबोचा
स्याना बवाल के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो अन्य नामजद आरोपियों को दबोच लिया, जबकि मुख्य आरोपी योगेश राज समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कई अन्य आरोपियों के बारे में इनपुट मिले हैं। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है। बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोकशी के बाद हुए बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने बलवा, हत्या, हत्या की कोशिश आदि धाराओं में 27 नामजद समेत 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।