फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा: सिर से बहता खून और खेत में लड़खड़ाते हुए भाग रहे इंस्पेक्टर चिल्ला रहे थे, मत मारो

Fri, 28 Dec 2018 09:10 AM IST
kapil sharma आशीष शुक्ला, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 6
सिर से बहता खून, हाथ में पिस्टल और सड़क से खेत की ओर लड़खड़ाते हुए भाग रहे इंस्पेक्टर बार-बार चिल्ला रहे थे, मुझे चोट लगी है, अब मेरे पास मत आओ-मुझे मत मारो। लेकिन, आरोपियों के सिर पर तो खून सवार था, इंस्पेक्टर की हत्या करने के बाद भी आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और कार में लटके इंस्पेक्टर के शव को जलाने के लिए गाड़ी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। 
 
विज्ञापन

2 of 6
तीन दिसंबर को हुई घटना वीभत्स थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने जब परत दर परत इसका खुलासा किया तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। पुलिस ने बताया कि इंस्पेक्टर जब पेड़ काट रहे लोगों को रोकने पहुंचे तो आरोपियों में से कलुआ ने इंस्पेक्टर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया था, इससे इंस्पेक्टर गंभीर रुप से जख्मी हो चुके थे।
विज्ञापन

3 of 6
इंस्पेक्टर खुद को बचाने के लिए खेत की ओर लड़खड़ाते हुए भाग रहे थे और आरोपियों को अपने पास आने से रोक रहे थे। लेकिन, आरोपी कहां रुकने वाले थे। उन्होंने इंस्पेक्टर को घेर कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों का दिल यहीं नहीं पसीजा। जब कुछ पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर को खेत से गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश करने लगे तो आरोपी वापस आ गए और पुलिसकर्मियों को खदेड़ दिया। 
 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला/फेसबुक
इसके बाद भीड़ में मौजूद आरोपी इंस्पेक्टर को मृत समझकर भाग निकले थे। कुछ देर बाद आरोपी वापस आए और इंस्पेक्टर की गाड़ी में आग लगा दी थी। इससे इंस्पेक्टर के एक पैर का जूता जल गया था। आरोपी इंस्पेक्टर की हत्या के बाद उन्हें जलाना चाहते थे। लेकिन, करीब दस मिनट बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने इंस्पेक्टर को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
आरोपियों का आक्रोश देख भाग निकले थे अन्य पुलिसकर्मी
घटना स्थल पर आरोपी इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ा कर मार रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भाग निकले थे। हालांकि अधिकारी मौके से भागे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई एक्शन लेंगे या नहीं, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Subodh Kumar Rathore
इंस्पेक्टर आरोपियों से भागते हुए कह रहे थे कि अब पास मत आओ, मुझे चोट लगी है। इसके बावजूद आरोपी नहीं माने और इंस्पेक्टर को घेर कर मौत के घाट उतार दिया। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें