फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हत्याकांडः पुलिस के हाथ लगा अहम सबूत, फौजी की जगह कोई और हो सकता है सुबोध का कातिल

Tue, 11 Dec 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 6
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के चिंगरावठी गांव में गोकशी के बाद हुई हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक ओर जहां इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या के आरोप में पुलिस ने जीतू फौजी को गिरफ्तार किया है वहीं दूसरी अब सामने आ रहा है कि असली हत्यारा कोई और है।
विज्ञापन

2 of 6
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला
दरअसल एक वीडियो फुटेज सामने आया है जिसमें एक नया चेहरा सामने आया है। यह वीडियो एक कन्या पीजी कॉलेज के सीसीटीवी में कैद है। इसी वीडियो में हिंसा की बड़ी वारदात कैद है। कहा जा रहा है कि इस वीडियो की मदद से पुलिस को इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारने वाले शख्स के बारे में पता चल गया है।
विज्ञापन

3 of 6
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला
इस वीडियो में दिख रहा शख्स चिंगरावठी गांव का रहने वाला है। वीडियो के अनुसार जिस वक्त सुमित को गोली लगी उसी वक्त आरोपी ने इंस्पेक्टर की बंदूक छीनकर गोली चलाई थी। यही गोली इंस्पेक्टर की आंख के ऊपरी हिस्से को पार करती हुई दिमाग में जा घुसी, जिससे इंस्पेक्टर की मौत हो गई।

4 of 6
bulandshahr violence - फोटो : ani
यह वीडियो सोमवार को सामने आया है। बता दें कि इस मामले की जांच में लगी एसआईटी चमन, देवेंद्र, जीतू फौजी, रोहित, सोनू, चंद्रपाल, जितेंद्र उर्फ लाला गुर्जर, कुलदीप त्यागी को जेल भेज चुकी है। अभी तक जांच एजेंसियां ये दावा कर रही थीं कि जीतू ने ही इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारी। ये बात एजेंसियां एक वीडियो के आधार पर कह रही थीं जिसमें जीतू दिखाई दे रहा था। लेकिन इसका उनके पास सबूत नहीं था।
विज्ञापन

5 of 6
bulandshahr violence - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पुलिस ने एक व्हाट्सऐप नंबर जारी किया था, इसी पर उसे एक वीडियो मिला। उसी वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि 5 युवक कोतवाल को घेरे हुए हैं। इन पांच में तीन युवक चिंगरावठी के हैं, वहीं दो युवक महाव गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आवारा सांड को मारने की कोशिश के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यह वीडियो साफ दिखाता है कि जब सुमित को गोली लगी तो आरोपी युवक उग्र हो गया और कोतवाल का रिवाल्वर छीनकर उन्हें गोली मार दी। अब इस युवक की तलाश में एसटीएफ और बुलंदशहर क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। गांव में दबिश दी गई तो युवक का मकान खाली मिला और परिवार गायब बताया जा रहा है। कन्या पीजी कॉलेज की वायरल हुई फुटेज में इंस्पेक्टर सुबोध दौड़ते नजर आ रहे हैं और भीड़ भी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें