bulandshahr violence
- फोटो : ani
यह वीडियो सोमवार को सामने आया है। बता दें कि इस मामले की जांच में लगी एसआईटी चमन, देवेंद्र, जीतू फौजी, रोहित, सोनू, चंद्रपाल, जितेंद्र उर्फ लाला गुर्जर, कुलदीप त्यागी को जेल भेज चुकी है। अभी तक जांच एजेंसियां ये दावा कर रही थीं कि जीतू ने ही इंस्पेक्टर सुबोध को गोली मारी। ये बात एजेंसियां एक वीडियो के आधार पर कह रही थीं जिसमें जीतू दिखाई दे रहा था। लेकिन इसका उनके पास सबूत नहीं था।