फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूपशहर प्रकरण: ‘बिटिया’ बनना चाहती थी जज, लेकिन पहले ही ‘हार गई जिंदगी’ मिट्टी में दफन हुआ सपना

Wed, 18 Nov 2020 10:35 AM IST
शाहरुख खान राजमोहन वार्ष्णेय, अमर उजाला, अनूपशहर/बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
anoopshahr suicide - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता युवती की आत्महत्या के बाद पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती बीए एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसने सोमवार को अपने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। उसके पास से मिले सुसाइड नोट और परिजनों का आरोप था कि गत तीन अक्तूबर को बैंक जाते समय गांव निवासी युवक कमरुद्दीन ने कार से उसका अपहरण कर लिया था। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म की कोशिश की गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
anoopshahr suicide - फोटो : अमर उजाला
कपड़े सिलाई का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहे पिता
घर की माली हालत नाजुक है, पिता दिल्ली में कपड़ों की सिलाई का काम करते हैं। लेकिन, मजदूर पिता अपने सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर एक अच्छी जिंदगी देना चाह रहे थे। उनकी बेटी भी बीए एलएलबी कर न्यायिक अधिकारी बनना चाहती थी, वो काफी होनहार थी। लेकिन, पिता-बेटी का सपना पूरा होने से पूर्व ही वह अपनी जिंदगी की जंग हार गई। 
 

4 of 5
anoopshahr suicide - फोटो : अमर उजाला
उसे दफनाने के साथ ही पिता का और मृतका का सपना भी मिट्टी में दफन हो गया। जानकारी के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई मृतक छात्रा का पिता दिल्ली में सिलाई मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण कर रहा था। माली हालत अच्छी नहीं होने के बावजूद वह अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए उनकी अच्छी पढ़ाई लिखाई भी करा रहा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anoopshahr suicide - फोटो : अमर उजाला
उनका बड़ा पुत्र उनके साथ ही दिल्ली में रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। जबकि, पीड़िता पुत्री 12वीं अच्छे नंबरों से पास होने के बाद बीए-एलएलबी कर रही थी। बताया गया कि वह पढ़ाई कर एक अच्छी न्यायिक अधिकारी बनना चाहती थी। लेकिन, पिता का सपना पूरा करने से पूर्व ही खुद न्याय न मिलने पर वह जिंदगी की जंग हार गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें