फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: वायरल वीडियो में बोली दुष्कर्म पीड़िता, मुझे घर से उठाकर ले गए, मारपीट और फिर आग...

Wed, 18 Nov 2020 10:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 6
बुलंदशहर रेप केस - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के जहांगीराबाद के गांव में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता अपनी आप बीती बता रही है। साथ ही आरोपियों द्वारा घटना से कुछ देर पहले मारपीट करने और आग लगने की बात भी बताई गई है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
जहांगीराबाद प्रकरण में मृतक किशोरी का एक वीडियो मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़िता अस्पताल में स्ट्रेचर पर लेटी हुई नजर आ रही है। जबकि, कोई शख्स उससे वारदात की जानकारी हासिल करते हुए वीडियो बना रहा है। वीडियो में पीड़िता बता रही है कि रात में उसे धमकी दी गई थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जबकि, सुबह उसे जबरदस्ती आरोपी के परिजन अपने साथ किसी स्थान पर ले गए थे जहां उसे दुष्कर्म मामले को खत्म कराने और फैसला करने का दबाव बना रहे थे। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की थी और फिर आरोपी वहां से चले गए थे। 
 

4 of 6
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पीड़िता अपने घर आ गई। 43 सेकेंड के वीडियो के अंत में पीड़िता कह रही है कि इसके बाद वह आग की चपेट में आ गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है। पुलिस वीडियो की गंभीरता से जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तीन आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
जहांगीराबाद पुलिस ने मंगलवार देर रात प्रकरण के तीन नामजद आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने पीड़िता के गांव निवासी आरोपी बनवारी, बदन सिंह और वीर सिंह पुत्र बहोरी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। जबकि, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने का दंभ भरा जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bulandshahr rape case - फोटो : अमर उजाला
मामले में एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें पीड़िता आरोपियों द्वारा धमकाए जाने और आग लगने की जानकारी देती नजर आ रही है। साथ ही मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। 
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें