फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा: आरोपी फौजी का पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा, बताया क्या था असली सच ?

Sun, 09 Dec 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी जितेंद्र मलिक को बुलंदशहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने जीतू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान जीतू ने कहा कि मैंने इंस्पेक्टर को गोली नहीं मारी, मैं निर्दोष हूं'। इससे पहले पुलिस जीतू को घटनास्थल लेकर पहुंची। स्याना में बवाल के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या में जम्मू की 22 आरआर यूनिट में तैनात फौजी जितेंद्र उर्फ जीतू नामजद है।
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी जितेंद्र मलिक - फोटो : ANI
इससे पहले मेरठ में एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने कहा कि हमने सेना के जवान जितेंद्र मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सेना द्वारा शनिवार रात 12:50 बजे हमें सौंपा गया। जितेंद्र से प्रारंभिक पूछताछ की गई है। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि जितेन्द्र ने स्वीकार किया है कि वह उस जगह था जब भीड़ ने इकट्ठा होना शुरू किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पहली नजर में यह सच पाया गया है। यह अभी तक नहीं कहा जा सकता है कि वह इंस्पेक्टर या सुमित को गोली मारने वाला व्यक्ति है। जितेंद्र ने कहा कि वह ग्रामीणों के साथ वहां गया था, लेकिन उसने पुलिस पर पत्थरबाजी नहीं की। अब उसके मोबाइल का फोरेंसिक जांच किया जाएगा। इससे पहले जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट के बाद शनिवार को एसएसपी, स्याना सीओ और चिंगरावठी चौकी प्रभारी को हटा दिया गया था।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर हिंसा पर रिपोर्ट आने के बाद तबादलों की जद में अब बुलंदशहर देहात के एएसपी रईस अख्तर भी आ गए हैं। उनका तबादला पीएसी मुख्यालय, लखनऊ कर दिया गया है। उनकी जगह बुलंदशहर ग्रामीण का एसएसपी मनीष मिश्र को बनाया गया है। इससे पहले स्याना के सीओ सत्य प्रकाश शर्मा, चौकी इंचार्ज चिंगरावठी सुरेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर सिंह का तबादला किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं एफआईआर के अनुसार एक आरोपी बुलंदशहर का जीतू उर्फ फौजी है। पुलिस ने इस मामले में 27 लोगों को नामजद करते हुए 250-300 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। वहीं, आरोपी योगेश राज की तलाश भी जारी है। गोकशी के शक में फैली अफवाह के बाद बुलंदशहर के स्याना थाना की चिंगरावठी पुलिस चौकी में सोमवार को बवाल हुआ था। जिसमें इंस्पेक्टर स्याना सुबोध कुमार और छात्र सुमित की गोली लगने से मौत हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें