फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब BSP नेता की पत्नी-बेटियों के निकले शव तो भीड़ ने खोया आपा, आरोपियों को दौड़ाया

Tue, 23 May 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
munawwar hasan
बीएसपी नेता मुनव्वर हसन और उसकी पत्नी दो बेटी व दो बेटों की हत्या मामले में मंगलवार को पुलिस आरोपियों को लेकर मेरठ पहुंची। आरोपी पुलिस को लेकर जब घटनास्‍थल पर पहुंचे तो उसके बाद जो सामने आया वो किसी का भी दिल दहला देने के लिए काफी है। (सभी फोटोः अमर उजाला/मेरठ)
विज्ञापन

2 of 10
munawwar hasan
दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर मंगलवार को मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में समौली गांव निकट काली नदी से बसपा नेता की पत्नी व दो बेटियों के शव बरामद किए। खुदाई के साथ ही तेजी बदबू ने वहां मौजूद पुलिसवालों को भी विचलित कर दिया।
विज्ञापन

3 of 10
munawwar hasan
इस दौरान वहां इकट्ठा हुई भीड़ ने हत्यारोपी पर हमला बोल दिया। लेकिन पुलिस ने भीड़ पर काबू पाया और आरोपी को तुरंत गाड़ी में बैठाकर भेज दिया। 

4 of 10
munawwar hasan
बता दें कि मेरठ में दौराला के समौली गांव के पास काली नदी में दिल्ली के प्रोपर्टी डीलर के परिवार के शव बरामद करने के लिए आरोपी की निशानदेही पर नदी में खुदाई शुरू की गई।
विज्ञापन

5 of 10
munawwar hasan
पुलिस ने आरोपी को किसी तरह बचाकर गाड़ी में बैठाकर भेज दिया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को दौड़ाया। वहीं मेरठ पुलिस ने भी काफी मदद की। पुलिस ने तीनों के शवों को मेरठ पीएम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

6 of 10
munawwar hasan
बता दें कि 2009 में बीएसपी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके चौधरी मुनव्वर हसन और उनके परिवार के पांच लोगों की हत्या की दास्तां किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
विज्ञापन

7 of 10
munawwar hasan
हसन परिवार के छह लोगों की हत्या का आरोप जिस शाहिद उर्फ बंटी पर लगा है वो मुनव्वर हसन का दाहिना हाथ माना जाता था। पुलिस के मुताबिक बंटी ने कबूला है कि उसने मुनव्वर हसन की प्रॉपर्टी और अवैध धंधे पर कब्जे के लिए हत्याएं की थी।

8 of 10
munawwar hasan
मंगलवार को दिल्ली पुलिस मेरठ पहुंची जहां मुनव्वर की पत्नी और बेटियों के शवों को ठिकाने लगाया गया था। आरोपी बंटी की निशानदेही पर पुलिस ने खुदाई कर शव बरामद कर लिए हैं।

9 of 10
munawwar hasan
पुलिस के अनुसार भाड़े के दो हत्यारों के साथ मिलकर पिछले महीने 20-21 अप्रैल की रात को ही मुनव्वर की पत्नी और दो बेटियों की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

10 of 10
munawwar hasan
इस दहला देने वाले मंजर को देखने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और भीड़ ने आरोपियों पर हमला कर दिया। हालांकि भारी मात्रा में तैनात पुलिसबल के चलते उन्हें कोई नुकसान नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें